Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर:9 मार्च से बनेगा वार्षिक स्वास्थ्य कार्ड, नगर निगम के केयर सेंटर से होगी शुरुआत

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली के बाद वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू किया जाएगा। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत नौ मार्च से नगर निगम के केयर सेंटर पर शिविर आयोजित होगा, जहां बुजुर्गों की समग्र जांच कर वरिष्ठ नागरिक वार्षिक स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाएगा। CMO डॉ. राजेश झा ने बताया कि शिविर में वजन, रक्तचाप, रक्त शर्करा, एचबीए1सी, हीमोग्लोबिन, मुख स्वास्थ्य, आंख और कान की जांच की जाएगी। साथ ही गिरने के जोखिम का आकलन, मानसिक क्षमता की जांच और भावनात्मक स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा, ताकि बुजुर्गों की संपूर्ण स्वास्थ्य स्थिति का आकलन हो सके। गंभीर और पुरानी बीमारियों का दर्ज होगा पूरा रिकॉर्ड उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक, सीओपीडी, क्रॉनिक किडनी रोग, कैंसर, मूत्र या जनन संबंधी समस्याएं, बड़ी सर्जरी और दिव्यांगता जैसी पूर्व बीमारियों का विवरण भी वार्षिक स्वास्थ्य कार्ड में दर्ज किया जाएगा। इससे प्रत्येक बुजुर्ग का अद्यतन स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार रहेगा। नेत्र जांच के दौरान जिन बुजुर्गों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनकी निःशुल्क सर्जरी कराई जाएगी। डिमेंशिया स्क्रीनिंग सहित प्रमुख गैर संचारी रोगों की पहचान, परामर्श और आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। हर साल होगा नियमित फॉलोअप और समीक्षा सीएमओ ने बताया कि वार्षिक स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की हर साल नियमित समीक्षा की जाएगी। इससे बीमारियों की समय पर पहचान, उपचार और निगरानी में सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार कार्ड में उपयोगी स्वास्थ्य संदेश, आपातकालीन और हेल्पलाइन नंबर तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी भी दी गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बुजुर्गों को तुरंत सहायता और मार्गदर्शन मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेल्थ एंड फिटनेस सोसाइटी ने मनाया होली मिलन समारोह:फूलों की होली से दिया स्वस्थ जीवन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Next Article
    जालौन में किसान ने फांसी लगाकर दी जान:खेती में लगातार नुकसान से परेशान होकर उठाया कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment