Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हल्दीराम के वेयर हाउस से 1 क्विंटल एक्सपायर्ड मिठाई पकड़ी:लखनऊ में 55.91 लाख का खोया सीज, 15 नमूने जांच के लिए भेजे

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 10415 किलो मसाले और खोया सीज किया। इसकी अनुमानित कीमत 55.91 लाख रुपए है। वहीं 1 क्विंटल 12 किलो एक्सपायर्ड मिठाई मौके पर ही नष्ट कराई। कुल 15 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। फैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम स्टोरेज में छापेमारी के दौरान करीब 1 क्विंटल 12 किलो एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग बरामद हुए। इसका अनुमानित मूल्य लगभग 45 हजार रुपए बताया गया है। टीम ने पूरे स्टॉक को मौके पर ही नष्ट करवा दिया है। वहीं असॉर्टेड पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुजिया के नमूने भी लिए गए। मसाला और खोया सीज स्वरूप कोल्ड स्टोरेज, ऐशबाग में कार्रवाई के दौरान 8499 किलो काली मिर्च और 378 किलो खोया सीज किया गया। कुल मिलाकर 10,415 किलो खाद्य पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत 55.91 लाख रुपए है, को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा सौंफ और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। महानगर के कैफे से भी नमूना महानगर स्थित ग्लोब कैफे से पनीर और गुझिया के नमूने संग्रहित किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी नमूनों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 112 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट अभियान के दौरान 112 किलोग्राम खाद्य पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए है, को मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ टीम ने 26 फरवरी को सीतापुर रोड स्थित मड़ियांव क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को खुले में बिकने वाले चटक रंगीन पापड़ और कचरी के सेवन से बचने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि इन उत्पादों में अक्सर प्रतिबंधित सिंथेटिक रंगों का उपयोग किया जाता है, जो पेट की गंभीर बीमारियों, पाचन तंत्र की गड़बड़ी, बच्चों में एलर्जी और लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दैनिक भास्कर एप में रिपोर्टर बनने का मौका:हापुड़ जिले में ब्लॉक और पंचायत स्तर पर रिपोर्टरों की जरूरत है, जल्द आवेदन करें
    Next Article
    केडीएमए लीग, आदर्श, कैंट लायन, एमयूसी ने जीते मैच:आदर्श 31, कैंट लायन 7 विकेट, एमयूसी 62 रनों से विजयी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment