Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए लीग, आदर्श, कैंट लायन, एमयूसी ने जीते मैच:आदर्श 31, कैंट लायन 7 विकेट, एमयूसी 62 रनों से विजयी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को केडीएमए लीग के तहत तीन रोमांचक 40-40 ओवर के मैच खेले गए। इन मैचों में आदर्श क्लब, कैंट लायन और एमयूसी टीम ने जीत हासिल की। एवरेस्ट मैदान पर आदर्श क्लब और बीसीए क्लब के बीच पहला मुकाबला हुआ। आदर्श क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 236 रन बनाए। हर्षित यादव ने 83 और निखिल ने 46 रन का योगदान दिया। बीसीए के गेंदबाज सूरज सोनकर ने 4 विकेट लिए। जवाब में, बीसीए क्लब 40 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना सका। आदर्श क्लब ने यह मैच 31 रनों से जीता। बीसीए के लिए फरदीन अली ने 44 और धनेश वर्मा ने 58 रन बनाए, जबकि विशाल और आलोक ने 2-2 विकेट लिए। दूसरा मैच पीएसी ग्राउंड में वाईएमसीसी क्लब और कैंट लायन के बीच 35-35 ओवर का खेला गया। वाईएमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट पर 232 रन बनाए। तुषार पाल ने 91 और अफसर खान ने 77 रन बनाए। कैंट लायन के गेंदबाज देवांश ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए, कैंट लायन ने 31.1 ओवर में 238 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। प्रांजुल तिवारी ने 91 और शिविर वाजपेयी ने 58 रन की शानदार पारियां खेलीं। तीसरा मैच गीता देवी मैदान में एमयूसी और अशोका ज्योति के बीच तीसरा 40-40 ओवर का मैच खेला गया। एमयूसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए। हार्दिक बिंद्रा ने 91 और विराट शुक्ला ने नाबाद 66 रन बनाए। अशोका ज्योति के अश्विनी और अनिकेत ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में, अशोका ज्योति टीम 38.1 ओवर में 164 रन बनाकर 62 रनों से हार गई। अशोका के बल्लेबाज शाकिब ने 53 रन बनाए। एमयूसी के गेंदबाज अथर्व और ओमकार ने 4-4 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हल्दीराम के वेयर हाउस से 1 क्विंटल एक्सपायर्ड मिठाई पकड़ी:लखनऊ में 55.91 लाख का खोया सीज, 15 नमूने जांच के लिए भेजे
    Next Article
    पीएम किसान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य:घाटमपुर में गांव-गांव चल रहा अभियान, एसडीएम ने किसानों से की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment