Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खड़गे बोले- BJP ने अपमान किया:जेपी नड्डा का जवाब- जांच कराएंगे; कल हर जिले में सत्याग्रह करेगी कांग्रेस

    8 hours ago

    1

    0

    राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में जनसभा के बाद मंच के शुद्धिकरण का मुद्दा अब संसद से सड़क तक पहुंच गया है। गुरुवार को खड़गे ने राज्यसभा में आरोप लगाया कि उनके भाषण के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने हवन कर मंच का शुद्धिकरण किया। उन्होंने इसे छुआछूत बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इधर, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर 14 अगस्त को देशभर के जिला मुख्यालयों पर मार्च और सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। खड़गे ने कहा, 'मैंने हल्द्वानी में रामलीला मैदान में स्टेज पर भाषण दिया और लाखों लोग वहां मौजूद थे। उस वक्त मैंने किसी समाज का, किसी धर्म का नाम नहीं लिया। सिर्फ लोगों की समस्याओं को वहां पर बताया। लेकिन मेरी स्पीच होने के बाद BJP के लोगों ने हवन करके स्टेज का शुद्धिकरण किया।' खड़गे ने कहा कि वे अनुसूचित जाति से आते हैं और सालों से संसद में हैं, लेकिन कभी किसी के आगे अपनी रक्षा के लिए गिड़गिड़ाए नहीं। उन्होंने मांग की कि हल्द्वानी में मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अनटचेबिलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। जेपी नड्डा बोले- घटना पूरे देश के लिए दुखद मामला बढ़ता देख सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार और पार्टी का पक्ष रखते हुए घटना की निंदा की। नड्डा ने कहा, ‘खड़गे जी के साथ जो हुआ या जो भावनाएं आहत हुईं, वह सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि हम सभी और पूरे देश के लिए दुखद है। BJP ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती। हम इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगे और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। जब हम कह रहे हैं कि हम ऐसी सोच का समर्थन नहीं करते, तो खड़गे साहब को भी इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।' स्पीकर बोले- जांच हो, सजा मिलनी चाहिए हंगामे के बीच कार्यवाहक सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने सदन को शांत कराते हुए अपनी बात रखी। राधाकृष्णन ने कहा, ‘दलगत राजनीति और विचारधारा से ऊपर उठकर हम सब छुआछूत की कड़ी निंदा करते हैं। दुनिया में छुआछूत से बड़ा कोई पाप नहीं है।’ हम सभी पहले से शुद्ध हैं, किसी को बार-बार शुद्ध करने की जरूरत नहीं है। जिन्होंने भी यह गलत काम किया है, उनकी जांच होनी चाहिए, उन्हें पकड़ा जाना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए।' अब इस मुद्दे पर नेताओं की प्रतिक्रिया पढ़िए…. 3 प्वॉइंट्स में पढ़िए आखिर ये मामला है क्या…. 1. 8 अगस्त को रैली, फिर वायरल हुआ पुराना बयान मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित किया। रैली के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कांग्रेस के कुछ लोगों की ओर से कथित तौर पर ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाए जाने का दावा किया गया। इसी दौरान खड़गे का 7 अप्रैल 2026 को असम में दिया पुराना बयान भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने BJP और RSS की तुलना ‘जहरीले सांप’ से की थी। इन घटनाओं के बीच 9 अगस्त को इसी मैदान में श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से पूजा-पाठ और हवन कराया गया। 2. हवन क्यों कराया गया? संगठन ने बताईं ये वजहें श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास का कहना है कि हवन खड़गे के दलित होने की वजह से नहीं कराया गया। संगठन के मुताबिक, रामलीला मैदान धार्मिक महत्व वाला स्थान है और यहां राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होते। रैली के बाद मैदान में काफी गंदगी भी रह गई थी। इसके अलावा संगठन ने रैली के दौरान कथित तौर पर इस्लामिक नारे लगाए जाने और सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाया। संगठन का कहना है कि इन्हीं कारणों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मैदान और मंच का शुद्धिकरण कराया गया। 3. हवन कराने वाला संगठन कौन है? BJP से क्या कनेक्शन श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के प्रमुख पदाधिकारी गिरीश पांडेय ने BJP से किसी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि हवन में करीब एक दर्जन सनातनी शामिल हुए थे, इनमें चार दलित सनातनी भी थे। उत्तराखंड BJP ने भी संगठन और हवन से दूरी बनाते हुए कहा है कि यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं था। खड़गे कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के इतिहास में बाबू जगजीवन राम के बाद दूसरे दलित अध्यक्ष हैं। जगजीवन राम ने 1970-71 में कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। खड़गे का राजनीतिक सफर कर्नाटक से शुरू हुआ और वे 9 बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2009 और 2014 में गुलबर्गा लोकसभा सीट से सांसद रहे। 2014 के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे और 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद राज्यसभा पहुंचे। वे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले खड़गे पार्टी के लंबे समय तक वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'खड़गे दलित इसलिए भाजपा ने कराया शुद्धिकरण': गोदियाल बोले- छुआछूत का भारत में कोई स्थान नहीं; BJP बोली- हमारा कार्यक्रम नहीं था हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को हुई ‘विजय शंखनाद रैली’ के बाद शुद्धिकरण हवन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों की ओर से 9 अगस्त को मैदान में पूजा-पाठ और हवन कराया गया। कांग्रेस ने इसे खड़गे के दलित समाज से आने से जोड़ते हुए भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता और जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा-जीटी रोड जाम, उग्र भीड़ पर आंसू गैस के गोले:बच्चे स्कूल में फंसे, कई वाहन टूटे; खालिस्तान विरोधी सिख नेता पर भड़की सिख जत्थेबंदियां
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला; AAP मंत्री के 3 दोस्तों की मौत; SIR ड्राफ्ट लिस्ट- आपका वोट तो नहीं कटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment