Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा-जीटी रोड जाम, उग्र भीड़ पर आंसू गैस के गोले:बच्चे स्कूल में फंसे, कई वाहन टूटे; खालिस्तान विरोधी सिख नेता पर भड़की सिख जत्थेबंदियां

    6 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के अंबाला में पुलिस और सिख संगत के बीच गुरुवार दोपहर में हुए टकराव के बाद हालात बिगड़ गए। दोपहर करीब 1 बजे भीड़ जीटी रोड (NH-44) जाम करने बढ़ने लगी। पुलिस की बेरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। जिसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बावजूद लोग नहीं रूके और अंबाला सिटी में जग्गी सिटी सेंटर के बाहर ट्रैक-ट्रॉलियां खड़ी करके जाम कर दिया। अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन और एसपी अजीत शेखावत प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे। शाम 6 बजे तक भी रोड खुलवाया नहीं जा सका। भीड़ की दो मांगें हैं। पहली, इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर FIR दर्ज की जाए। दूसरी, मंड पर हमले के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की रिहाई हो। दरअसल, 7 अगस्त को मंड Y+ सिक्योरिटी के साथ श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे पहुंचे थे। उसी दौराम विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि मंड की गाड़ी ने संगत को टक्कर मार दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ व निहंगों ने मंड को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और इनोवा गाड़ी तोड़ दी थी। सिख जत्थेबंदियों का आरोप है कि मंड की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मंड के खिलाफ दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब में बैठक बुलाई गई थी। सिख संगत के रैली और हंगामे के PHOTOS… क्या है पूरा मामला और क्यों भड़की है भीड़… मंड की अंबाला में हुई थी पिटाई… अंबाला में हंगामे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डायन बताकर हत्या जैसी कुप्रथाएं रहीं तो लोकतंत्र नहीं टिकेगा:सुप्रीम कोर्ट ने महिला की हत्या करने वाले की उम्रकैद बरकरार रखी
    Next Article
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खड़गे बोले- BJP ने अपमान किया:जेपी नड्डा का जवाब- जांच कराएंगे; कल हर जिले में सत्याग्रह करेगी कांग्रेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment