Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हीलियोस जिम में थर्ड जेंडर से मारपीट VIDEO:कपड़े फाड़ने और छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

    16 hours ago

    1

    0

    बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम में गाड़ी तोड़े जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। थर्ड जेंडर सलमान उर्फ मन्नू सूरी ने जिम संचालक अश्वनी शर्मा और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिम में बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। अभद्रता और छेड़छाड़ की गई। कपड़े फाड़ दिए गए। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवक एक महिला को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जांच में सामने आया कि घटना कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गार्डन की है। पीड़ित की पहचान सलमान उर्फ मन्नू सूरी के रूप में हुई है। उसका जिम संचालक और उसके दोस्तों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद हाथापाई हुई। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी टूटने की सूचना पर जिम पहुंचे थे सलमान उर्फ मन्नू सूरी के मुताबिक, वह प्रेमनगर के कोहाड़ापीर इलाके में रहते हैं। सात अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उनके मुंहबोले भाई विशाल ने फोन किया। उसने बताया कि उसकी गाड़ी हीलियोस जिम के बाहर क्षतिग्रस्त कर दी गई है। जानकारी मिलने के बाद मन्नू अपने दो साथियों के साथ जिम पहुंचे। वहां जिम संचालक अश्वनी शर्मा से बातचीत की गई। गाड़ी तोड़े जाने के बारे में जानकारी मांगी गई। मन्नू का कहना है कि उस समय बातचीत सामान्य तरीके से हुई थी। आरोप है कि जिम संचालक ने कहा कि गाड़ी तोड़ने वाले के बारे में जानकारी मिलने के बाद बताया जाएगा। इसके बाद मन्नू और उनके साथी वहां से वापस चले गए। रात में फोन करके दोबारा बुलाया मन्नू के मुताबिक, रात करीब 10 बजे उनके एक साथी के मोबाइल पर जिम संचालक के साथी का फोन आया। फोन पर कहा गया कि गाड़ी तोड़ने वाले के बारे में जानकारी मिल गई है। सभी लोग जिम आ जाएं। इसके बाद मन्नू अपने साथियों के साथ दोबारा हीलियोस जिम पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां पहले से जिम संचालक अश्वनी शर्मा के अलावा सुशील, अंकित, अजय और तीन-चार अन्य लोग मौजूद थे। मन्नू का कहना है कि कुछ देर तक गाड़ी तोड़े जाने को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद अचानक विवाद बढ़ गया। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके और साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों और हॉकी से हमला करने का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट में लाठी-डंडों और हॉकी का इस्तेमाल किया गया। एक व्यक्ति ने बंदूक की बट से भी हमला किया। मन्नू के मुताबिक, हमले में उनकी आंख के पास गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि मारपीट इतनी ज्यादा थी कि वह बेहोशी की हालत में पहुंच गए थे। मन्नू ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ भी की गई। उनके कपड़े फाड़ दिए गए। उनके साथ मौजूद दो साथियों के कपड़े भी फाड़े जाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से बाहर निकल सके। मन्नू ने पुलिस को दी तहरीर घटना के बाद मन्नू उर्फ सलमान सूरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें जिम संचालक अश्वनी शर्मा समेत उनके साथियों पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जिम संचालक और उनके साथियों ने उन्हें फोन करके बुलाया था। उनका आरोप है कि पहले गाड़ी तोड़े जाने के मामले में बातचीत करने के लिए बुलाया गया और फिर उनके साथ मारपीट की गई। जिम पक्ष ने फर्जी किन्नर बताकर विवाद बढ़ने का दावा किया वहीं, जिम संचालक पक्ष की ओर से अलग दावा किया जा रहा है। जिम पक्ष का कहना है कि कुछ लोग ग्राहकों से बधाई मांगने के लिए जिम आते थे। उनके व्यवहार को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी। इसी विवाद के बीच जिम संचालक की ओर से एक किन्नर कीनन को बुलाए जाने की बात सामने आई है। दावा है कि कीनन ने सलमान उर्फ मन्नू को फर्जी किन्नर बताया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिम संचालक की ओर से यह भी दावा किया गया है कि शहर में कुछ लोग थर्ड जेंडर की पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। असली किन्नर से पहचान कराने का दावा मामले में एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक किन्नर दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि जिम संचालक पक्ष ने सलमान की पहचान को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद कीनन नाम की किन्नर को बुलाया गया। सीसीटीवी फुटेज से सामने आ सकती है सच्चाई मन्नू का कहना है कि वह और उनके साथी सुबह जिम पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसी तरह की तोड़फोड़ या गलत हरकत नहीं की। उनका दावा है कि जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई होगी। ऐसे में पुलिस के लिए जिम के सीसीटीवी फुटेज अहम हो सकते हैं। फुटेज से यह पता चल सकता है कि सुबह और रात में जिम के अंदर क्या हुआ। वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे। विवाद की शुरुआत कैसे हुई। मारपीट किसने शुरू की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक और हवन:प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की
    Next Article
    कछला से बरेली तक गूंजी गौ संरक्षण की आवाज:51 लीटर जल के साथ निकली जागरूकता यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment