Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक और हवन:प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

    15 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सावन के दूसरे सोमवार को शाम गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन किया। उन्होंने भगवान शिव से दुनिया के कल्याण और सभी लोगों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सीएम योगी ने मंदिर परिसर स्थित अपने आवास के पहले तल पर बने शक्तिपीठ में भगवान भोलेनाथ की पूजा की। उन्होंने शिवजी को बेलपत्र, दूर्वा, मदार का फूल और कमल का फूल चढ़ाया। इसके बाद दूध और जल से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वान आचार्यों और पुजारियों ने मंत्रों का जाप कराकर रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूरा कराया। 3 तस्वीर देखिए… हवन के बाद बच्चों को दिए खिलौने रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया। पूजा-अर्चना पूरी होने पर उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों की अच्छी सेहत, खुशी और शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने मंदिर में आए छोटे बच्चों को दुलारा और उन्हें खिलौने भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल संतकबीरनगर आएंगे:201 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
    Next Article
    हीलियोस जिम में थर्ड जेंडर से मारपीट VIDEO:कपड़े फाड़ने और छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment