Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल के 3 जिलों में हीटवेव का अलर्ट:आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, कल पूरे प्रदेश में बरसेंगे बादल, आंधी-तूफान की चेतावनी

    7 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज गर्मी और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग ने राज्य के 3 जिले कांगड़ा, मंडी और सोलन में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि लाहौल स्पीति और चंबा की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। राज्य में आज रात से एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार- कल (रविवार को) पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसे देखते हुए ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। IMD के मुताबिक- वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अगले पांच दिन तक नजर आएगा। 16 मार्च को भी पूरे हिमाचल में मौसम खराब बना रहेगा और कई जगहों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रह सकती है। इसके बाद 17 मार्च को यह सिस्टम कुछ कमजोर पड़ने की संभावना है, लेकिन राहत ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। 18-19 को फिर तेज बारिश 18 और 19 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। इन 2 दिनों के दौरान भी पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। लगातार बदलते मौसम के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दरअसल, पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार से शुरू होने वाली बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। अगले 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। हीटवेव के दौरान सावधानी बरतने की सलाह मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट को देखते हुए लोगों को दिन के समय धूप से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि मौसम में यह गर्मी ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट:राजस्थान में आंधी-बारिश हो सकती है, उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
    Next Article
    टीवी की इस एक्ट्रेस को क्या हो गया? कीचड़ से सनी हालत में सामने आया वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment