Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में 75 साल का दूल्हा, 63 साल की दुल्हन:बंगाल से आई सबीना, मंडी के कन्हैया संग लिए 7 फेरे; जानिए दोनों की लव स्टोरी

    5 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में 75 साल के दूल्हे ने 63 साल की दुल्हन से शादी रचाई। दूल्हा हिमाचल के मंडी के रहने वाले हैं, जो पत्नी की मौत के बाद इस कदर टूटे कि जंगल में गुफा में रहने लगे। हालत बिगड़ी तो एक संस्था उन्हें वृद्धाश्रम में ले आई। इसी बीच पति की मौत के बाद मानसिक हालत बिगड़ने पर पश्विम बंगाल की सबीना भी ट्रेन पकड़कर शिमला पहुंच गए। उन्हें भी संस्था ने अपने वृद्धाश्रम में रख लिया। जहां दोनों की मुलाकात हुई और अब उन्होंने शादी कर ली। दोनों अब पति-पत्नी के रूप में नए वृद्धाश्रम में रहेंगे। यह संभव हुआ हिमाचल की मानव सेवा संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रकाश बंसल के सहयोग से, जिन्होंने पूरे रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई। कन्हैया और सबीना की पूरी लव स्टोरी … पत्नी की मौत के बाद घर छोड़ जंगल में रहने लगे कन्हैया मानव सेवा संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रकाश बंसल ने बताया कि मंडी के रहने वाले कन्हैया लाल की पत्नी की साल 2021 में मौत हो गई। इस सदमे से वह इतने टूट गए कि घर-परिवार छोड़कर जंगल में रहने लगे। करीब 7 महीने गुफा में बिताए। 2022 में ट्रस्ट ने रेस्क्यू किया। उस दौरान उनकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई थी और वह जिंदगी से निराश हो चुके थे। पहले अस्पताल पहुंचाया, फिर वृद्धाश्रम लाए मानव सेवा ट्रस्ट की टीम को कन्हैया के गुफा में रहने की जानकारी मिली। टीम ने उन्हें वहां से रेस्क्यू किया और अस्पताल में उपचार करवाया। इसके बाद उन्हें बिलासपुर के ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम लाया गया। यहां रहने, देखभाल और उपचार की सुविधा मिली। धीरे-धीरे उनकी स्थिति में सुधार होने लगा और वह सामान्य दिनचर्या में लौटने लगे। पति की मौत के बाद पश्चिम बंगाल से हिमाचल पहुंचीं सबीना 63 वर्षीय सबीना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पति की मौत के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। करीब चार साल पहले वह ट्रेन से शिमला पहुंच गईं। वहां पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर मशोबरा स्थित नारी निकेतन पहुंचाया। यहां करीब तीन साल तक उनका उपचार और देखभाल हुई। वर्ष 2025 में उन्हें बिलासपुर के ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम में शिफ्ट किया गया। वृद्धाश्रम में मुलाकात, साथ रहते हुए करीब आए अपना घर वृद्धाश्रम में कन्हैया लाल और सबीना की मुलाकात हुई। प्रकाश बंसल के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले संस्था को महसूस हुआ कि दोनों एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। सामूहिक गतिविधियों में साथ रहना, साथ खाना और एक-दूसरे की परवाह करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बनने लगा। शुरुआत में दोनों अपनी भावनाएं जाहिर करने में झिझक रहे थे। दोनों ने शादी की इच्छा जताई, संस्था ने तैयारियां शुरू कीं कुछ टाइम बाद उन्होंने खुलकर बात की और शादी करने की इच्छा जताई। जब कन्हैया और सबीना ने शादी की इच्छा जाहिर की तो वृद्धाश्रम प्रबंधन ने उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए विवाह करवाने का फैसला लिया। संस्था ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की तैयारियां शुरू कीं। दोनों के लिए शादी के कपड़े और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गईं। ढोल-नगाड़ों के बीच शादी, बुजुर्ग बने बाराती बुधवार को बिलासपुर के अपना घर वृद्धाश्रम में शादी का आयोजन हुआ। कन्हैया को पगड़ी और शेरवानी पहनाई गई। हिमाचली परंपरा के अनुसार दूल्हे के हाथ में तलवार दी गई। सबीना को लहंगे में दुल्हन की तरह सजाया गया। शहनाई और ढोल-नगाड़ों के बीच वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग बाराती बने। कन्हैया और सबीना ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और विवाह की रस्में पूरी कीं। DC किरण भड़ाना भी शादी में पहुंचीं शादी में बिलासपुर की DC किरण भड़ाना भी शामिल हुईं। उन्होंने नवदंपती को बधाई देते हुए कहा कि जिंदगी हमेशा दूसरा मौका देती है। कन्हैया लाल और सबीना की शादी इसका अच्छा उदाहरण है। उन्होंने दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। शादी के बाद नालागढ़ के वृद्धाश्रम में साथ रहेंगे प्रकाश बंसल ने बताया कि शादी के बाद कन्हैया और सबीना को नालागढ़ स्थित नए वृद्धाश्रम में शिफ्ट किया गया है। मानव सेवा ट्रस्ट ने वहां दोनों के लिए साथ रहने की व्यवस्था की है। अब दोनों पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहेंगे और संस्था की देखभाल में नई जिंदगी शुरू करेंगे। बुजुर्गों ने शगुन और उपहार देकर आशीर्वाद दिया वृद्धाश्रम में शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। शहनाई गूंजी, ढोल-नगाड़े बजे और बुजुर्गों ने नाच-गाकर खुशियां मनाईं। शादी में DC किरण भड़ाना, वृद्धाश्रम के निवासी और अन्य मेहमानों समेत 60 से ज्यादा लोग शामिल हुए। शादी के बाद लोगों ने नवदंपती को शगुन और उपहार दिए और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसद का शीत सत्र 15 दिसंबर के पहले संभव:सरकार परिसीमन बिल ला सकती है; पीएम ने कैबिनेट से कहा- तैयारियां करें
    Next Article
    जापान में आनंद कुमार को ‘स्पेशल अचीवमेंट अवॉर्ड’:शिक्षा के क्षेत्र में भारत का मान बढ़ाया, CGC Group के CEO अत्सुहिरो होरिउची ने किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment