Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में फ्लैश फ्लड और बारिश का अलर्ट:कल दोपहर बाद बदलेगा मौसम, आज खिली धूप; 12 शहरों का तापमान 30॰C पार

    1 day ago

    1

    0

    हिमाचल के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। राज्य के लोगों ने चार दिन से बारिश से राहत की सांस ली है। मगर यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। कल दोपहर बाद से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 और 21 जुलाई को कई भागों बहुत भारी बारिश होगी। इसे देखते हुए मध्यम व निचले इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों के दौरान निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) आने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों को लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। इससे पहले 18 और 19 जुलाई को भी कई हिस्सों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में कल दोपहर बाद से मौसम बदलना शुरू होगा और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा। आज और कल दोपहर तक मौसम रहेगा साफ IMD के मुताबिक, आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 17 जुलाई की दोपहर तक भी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा या हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलेगा और कई इलाकों में बारिश शुरू हो जाएगी। चार दिन बारिश नहीं, बढ़ी उमस और गर्मी प्रदेश में पिछले चार दिनों से मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई स्थानों पर दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। 12 शहरों का पारा 30 डिग्री पार मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 12 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश नहीं होने से हवा में नमी बढ़ी है, जिससे उमस का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एविल में स्मैक घोलकर बना रहे 'एमडी' जैसा नशा:रिपोर्टर नशेड़ी बनकर पहुंचा सप्लायरों तक, नेटवर्क में डॉक्टर- पूर्व नपा अध्यक्ष का बेटा तक शामिल
    Next Article
    भारत-चीन व्यापार- नेपाल को मंजूरी, भारतीय इंतजार में:गुंजी में 3 हजार क्विंटल गुड़-मिश्री पर सीलन का खतरा; व्यापारी धारचूला लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment