Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में कल से भारी बारिश-बर्फबारी:3 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 5॰C तक गिरेगा तापमान, 60KM की रफ्तार से चलेगा तूफान

    17 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में कल यानी बुधवार से भारी-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 18 मार्च की शाम से मौसम बदलेगा और 21 मार्च की सुबह तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी जारी रहेगी। इस दौरान अधिक और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में 18 से 20 मार्च के बीच बारिश होगी। IMD के मुताबिक, बुधवार से एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का ज्यादा असर मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, सोलंग वैली और सिस्सू जैसे पर्यटन स्थलों पर ज्यादा रहेगा। इन जगह बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। 3 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट 18 और 19 मार्च को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 19 और 20 मार्च को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 18 से 20 मार्च के बीच कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। मनाली में फ्रेश स्नोफॉल वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान पर्यटन नगरी मनाली में ताजा बर्फबारी हुई। मनाली शहर में 2 इंच, मनाली की ऊंचे पहाड़ों पर 5 इंच, अटल टनल रोहतांग में 8 इंच, रोहतांग दर्रा और शिंकुला में डेढ़ फीट से ज्यादा फ्रेश स्नोफॉल हुआ। बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर सड़कें जोखिमभरी हो गई है। बर्फ जमने के बाद गाड़ियां फिसलने से हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। राज्य में बीते तीन दिन से हो रही बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर इससे मार्च में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। 3 जगह माइनस में तापमान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और न्यूनतम तापमान नॉर्मल से माइनस 3.3 डिग्री नीचे लुढ़क चुका है। 3 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है। कुकुमसैरी का माइनस 4.6 डिग्री, केलांग का माइनस -4 डिग्री और कल्पा का माइनस 3 डिग्री तक लुढ़क चुका है। इसी तरह, बिलासपुर को छोड़कर अन्य सभी शहरों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। मंडी, नाहन और भुंतर का पारा सामान्य से 5 डिग्री से ज्यादा नीचे गिरा है। यहां देखे बर्फबारी के PHOTOS…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड जज के घर से चार LPG सिलेंडर चोरी, VIDEO:भोपाल में बाइक से आए 3 चोर; कटनी में 4 स्कूलों से 8 सिलेंडर उड़ाए
    Next Article
    'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', ट्रंप के सीनियर ऑफिसर का इस्तीफा!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment