Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में कार पर चट्टानें गिरी,13 लोगों की मौत:मरने वालों में 6 महीने की बच्ची भी शामिल, शवों की पहचान कर पाना मुश्किल

    4 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल-स्पीति में आज (शुक्रवार को) दोपहर उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास चलती गाड़ी पर चट्टानें गिर गई। इससे टाटा सूमो टैक्सी में सवार 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। मरने वालों में 6 महीने की बच्ची भी शामिल है। भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि टाटा सूमो में कुल 15 लोग सवार थे। सभी पांगी क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुल्लू से पांगी लौट रहे थे। इस दौरान कडू नाला के पास पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें गाड़ी पर गिर गईं। इससे HP-01M-2210 नंबर की टाटा सूमो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । उन्होंने बताया कि पहाड़ी से चट्टानें गिरने के बाद गाड़ी के पिछले हिस्से में आग लग गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और जवानों ने बुझाने का प्रयास किया। हादसा इतना खतरनाक था कि मृतकों के शवों की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। आज ही खुला था रोड जानकारी के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ सड़क पिछले दिन बारिश के बाद लैंडस्लाइड की वजह से बंद था। इससे सभी लोग तिंदी में रुके हुए थे। 24 जुलाई को सड़क बहाल होने के बाद वे पांगी की ओर रवाना हुए थे, तभी कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें गाड़ी पर गिरी। भरमौर के विधायक जनक राज ने चंबा और लाहौल-स्पीति के डीसी से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है। पुलिस, प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर अभियान में जुटे हुए हैं। सभी मृतक पांगी घाटी के निवासी सभी मृतक पांगी घाटी के निवासी बताए जा रहे हैं। लाहौल-स्पीति की डीएसपी रश्मि शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। SP लाहौल स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि गाड़ी में सवार 15 लोगों में से 13 की मौत हो गई है। मृतकों के नाम पुलिस कंट्रोल रूम केलांग के अनुसार हादसे में अब तक 12 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इस हादसे में मृतक की पहचान बीर सिंह (35) पुत्र सूरत चंद गांव घिसाल पांगी चंबा, बीर सिंह पुत्र लाल चंद, गांव शून पांगी, बुद्धि सिंह पुत्र सवाल दास निवासी साच, कमला कुमारी पत्नी बुद्धि सिंह निवासी साच, अनिल कुमार पुत्र हरि कृष्ण निवासी साच, रेखा पुत्री महेंद्र कुमार गांव हिलोल, सौरभ सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी हासिल, अंजना पुत्री चैन सिंह निवासी सत्ती पांगी, सोनम आंग्मो पत्नी छेरिंग दोरजे गांव छलिंग उदयपुर, आरू (6 महीने) पुत्र छेरिंग दोरजे, गांव छलिंग उदयपुर, संजय कुमार पुत्र मोहन लाल, हंस राज धरवास पांगी चंबा के तौर पर हुई है। सीएम ने शोक व्यक्त किया सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने डीसी लाहौल-स्पीति को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजननको हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। हादसे के 4 फोटो: ************ ये खबर भी पढ़ें: शिमला में लैंडस्लाइड से 10 मकानों को खतरा: अगले 72 घंटे में कमजोर पड़ेगा मानसून; 27 से 29 जुलाई तक फिर बारिश का अलर्ट हिमाचल की राजधानी शिमला के मैहली-जुन्गा रोड़ पर बीती रात में भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे 10 से ज्यादा मकानों को खतरा पैदा हो गया है। एक मकान को प्रशासन ने एहतियातन खाली करवा दिया है। अन्य घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में चलती कार पर चट्टानें गिरीं, 13 की मौत:गुजरात के नवसारी में बाढ़, हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट; 5 शहरों में पानी भरा, बाजार डूबे
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CA ने पत्नी संग किया सुसाइड; 3 स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट; चुनाव से पहले चन्नी इस्तीफा दे सकते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment