Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में तीन दिन भारी ओलावृष्टि का अलर्ट:तेज बारिश और तूफान चलेगा, सावधान रहने की एडवाइजरी, शिमला में सुबह धूप, अब छाए बादल

    22 hours ago

    1

    0

    हिमाचल के अधिकांश भागों में सुबह के वक्त तेज धूप के बाद अब मौसम खराब होने लगा है। शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में बादल निकल आए है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटे तक भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट और आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। MD ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में कुछेक स्थानों पर भारी ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है। इन्हीं जिलों में अगले तीन दिन (17 से 19 जून) तक आंधी व तूफान भी चल सकता है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। 22 जून तक बरसेंगे बादल राज्य में 20 से 22 जून तक भी बारिश जारी रहने की संभावना है। बीते बीते घंटे के दौरान भी कई भागों में भारी बारिश हुई। मंडी के कटौला में सबसे ज्यादा 60.1 मिमी बादल बरसे। मंडी में 37.2 मिमी, जोगेंद्रनगर 16.0 मिमी, पंडोह 15.8 मिमी, भुंतर 8.6, रामपुर 3.3 और कुफरी में 3.0 बारिश हुई। राज्य में मानसून की एंट्री से पहले अच्छी बारिश हो रही है। मानसून की एंट्री में हो सकती है देरी वहीं मानसून अभी उत्तर भारत में बिहार के कई भागों में पहुंचा है। इस बार मानसून के समय पर पहुंचने के कम आसार लग रहे हैं। हिमाचल में मानसून की एंट्री की नॉर्मल डेट 22 जून है, लेकिन इस बार मानसून कुछ देरी से आ सकता है। एक सप्ताह में सामान्य से 15% ज्यादा बारिश राज्य में मानसून की दस्तक से पहले अच्छी बारिश हो रही है। बीते एक सप्ताह में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार- 10 से 17 जून के बीच सामान्य बारिश 24.3 मिमी होती है, लेकिन इस बार 27.9 मिमी बादल बरस चुके हैं। पर्यटन स्थलों पर मौसम हुआ सुहावना राज्य में निरंतर हो रही बारिश के बाद पर्यटन स्थलों पर सुहावना हो गया है। मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का पारा 25.5 डिग्री, मनाली का 26.4 डिग्री, कुफरी का 18.9 डिग्री और नारकंडा का 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे देशभर से पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCR के चारों राज्यों में बनेगी एक-एक नमो सिटी:दिल्ली-NCR में लगने वाले प्रतिबंध से राहत मिलेगी, दायरे में कोई परिवर्तन नहीं
    Next Article
    महराणा प्रताप की जयंती: हल्दीघाटी की मिट्‌टी से बनाई कलाकृतियां:उदयपुर में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा, RSS प्रमुख और सीएम भजनलाल भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment