Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराणा प्रताप की जयंती: हल्दीघाटी की मिट्‌टी से बनाई कलाकृतियां:उदयपुर में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा, RSS प्रमुख और सीएम भजनलाल भी पहुंचे

    18 hours ago

    1

    0

    महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय के मौके पर आज उदयपुर ‘राष्ट्र चेतना संकल्प सभा’ है। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन मधुकरराव भागवत भी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उदयपुर पहुंचे हैं। इससे पहले मंगलवार को प्रताप गौरव केंद्र में महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया गया। जयंती और हल्दीघाटी विजय के मौके पर हो रहे कार्यक्रमों के लिए गौरव गाथा वाले 2 लाख पत्रक भी बांटे गए हैं। आज गांधी ग्राउंड में होने वाली सभा में 25 हजार लोग शामिल होंगे। सबसे पहले देखिए- आज के कार्यक्रम से जुड़े PHOTOS हल्दीघाटी की मिट्टी से बनाई गईं कलाकृतियां सभा के लिए 2 लाख वर्गफीट में 3 विशाल डोम बनाए गए हैं, जहां 20 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगी हैं। मंच के सामने मिट्टी से कुंभलगढ़, चित्तौड़गढ़ और हल्दीघाटी का लाइव दृश्य उकेरा गया है। सबसे खास आकर्षण कलाकार मनोहर कलार्थी द्वारा हल्दीघाटी की असली माटी से बनाई जा रही महाराणा प्रताप और मोहन भागवत की अनूठी तस्वीर है। --- ये खबर भी पढ़िए… महाराणा प्रताप ने नहीं खायी थी घास की रोटी:अकबर ने ले लिया पसंदीदा हाथी 'रामप्रसाद'; पढ़िए- वीर शिरोमणि के 5 अनसुने किस्से
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में तीन दिन भारी ओलावृष्टि का अलर्ट:तेज बारिश और तूफान चलेगा, सावधान रहने की एडवाइजरी, शिमला में सुबह धूप, अब छाए बादल
    Next Article
    महाराणा प्रताप ने नहीं खायी थी घास की रोटी:अकबर ने ले लिया पसंदीदा हाथी 'रामप्रसाद'; पढ़िए- वीर शिरोमणि के 5 अनसुने किस्से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment