Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड-भर्ती के नाम पर 5 लाख की ठगी का खेल:चंदौली में युवाओं को फंसाने वाला सतीश मिश्रा पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले में होमगार्ड में भर्ती कराने के नाम पर मोटी रकम मांगने के मामले में सतीश कुमार मिश्रा के खिलाफ सदर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट डालकर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया। फुटिया गांव के आशुतोष कुमार सिंह के साथ आरोपी की फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस बातचीत में कथित तौर पर हर कैंडिडेट से 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए और जांच तेज कर दी गई। भाजपा नेता बनकर करता था दावा जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार मिश्रा खुद को भाजपा नेता बताते हुए विधायक और मंत्रियों के माध्यम से भर्ती कराने का दावा करता था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी आईडी से एक स्टोरी भी डाली गई थी, जिसमें लिखा गया था कि होमगार्ड भर्ती में लोगों की मदद की जाएगी और 5–6 सीटों पर भर्ती कराई जाएगी, लेकिन पहले पैसे जमा करने होंगे। दरोगा की तहरीर पर दर्ज हुआ केस मामले में सदर कोतवाली में तैनात दरोगा कमलेश सिंह की तहरीर के आधार पर तीन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की तलाश तेज, गिरफ्तारी के प्रयास कोतवाल बीके पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। सोशल मीडिया और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देकर आर्थिक रूप से ठगने की योजना बनाई थी। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है और पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय में आम का पेड़ कटान पर हंगामा:बिना अनुमति लकड़ी बाहर ले जाने की कोशिश; जांच कमेटी गठित
    Next Article
    सीतापुर में युवक की मौत:ससुराल में बेसुध मिला, मां ने बहू पर लगाए आरोप, जीजा के घर जाने को लेकर रहता था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment