Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर लीक बताकर टेलीग्राम पर ठगी:लखनऊ में QR कोड भेजकर मांगे रुपए, FIR

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। एग्जाम बिना नकल के पूरी कराने के लिए बोर्ड की सोशल मीडिया सेल इंटरनेट पर व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब और टेलीग्राम पर लगातार निगरानी कर रही है। निगरानी के दौरान एक टेलीग्राम चैनल पर पेपर लीक करने की बात सामने आई। इसके बाद बोर्ड की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। एग्जाम से पहले पेपर देने का झांसा दिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निरीक्षक राजेश कुमार उपाध्याय ने हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को टेलीग्राम पर EXAM PAPER WALLAH नाम से संचालित एक चैनल सामने आया। जिसमें PAPER_MAFIAY नाम से “UP HOME GUARD PAPER AVAILABLE” का मैसेज वायरल किया गया। आरोप है कि चैनल के जरिए एग्जाम से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा था। इस चैनल पर क्यूआर कोड भी साझा किया गया था। जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों से पैसे वसूलने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, यह पूरा प्रयास कंप्यूटर नेटवर्क का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर गलत तरीके से लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के फर्जी मैसेज से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा हुई है। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दुरुपयोग किया गया है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि किसी भी फर्जी पेपर लीक या वायरल मैसेज के झांसे में न आए। मामले में इंस्पेक्टर हुसैनगंज शिव मंगल सिंह का कहना है मामले की जांच कर रही है और संबंधित टेलीग्राम चैनल संचालकों की पहचान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत:खांसी की दवा लेने आई थी, परिजनों ने लगाया गलत इलाजका आरोप
    Next Article
    जौनपुर में नारीशक्ति वंदन अधिनियम पास न होने पर विरोध:भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली, ऊर्जा मंत्री ने विपक्ष को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment