Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत:खांसी की दवा लेने आई थी, परिजनों ने लगाया गलत इलाजका आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया मोहल्ले में एक मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतका की पहचान थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर खेड़ा निवासी 40 वर्षीय गीता पत्नी कौशिकेंद्र पाल के रूप में हुई है। वह खांसी-जुकाम की दवा लेने बजरिया स्थित मेडिकल स्टोर पर आई थीं। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर मालिक के भाई, जो खुद को बीएएमएस चिकित्सक बताते हैं, ने डॉक्टर की सलाह के बिना गीता को इंजेक्शन लगा दिया। परिजनों के अनुसार, इंजेक्शन लगते ही गीता की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी हुई और मुंह से झाग निकलने लगा, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के बेटे करण ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112, थाना मऊ दरवाजा पुलिस, कोतवाली पुलिस और महिला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मेडिकल स्टोर मालिक और कंपाउंडर सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। महिला के शव को लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर मोर्चरी में रखवा दिया। गीता अपने पीछे चार बच्चे अर्जुन (21), काजल (15), रिशु (13) और करण (11) छोड़ गई हैं। उनके पति खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फर्रुखाबाद शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि महिला बीमार थी और दवा लेने आई थी, जिसके बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन से उसकी मौत हुई है। शव का पंचनामा भरा जा रहा है पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलेगी उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष:विजया रहाटकर ने 48 मामलों पर की सुनवाई, पॉश एक्ट की समीक्षा
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर लीक बताकर टेलीग्राम पर ठगी:लखनऊ में QR कोड भेजकर मांगे रुपए, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment