Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड के हत्यारे को फांसी की सजा सुनाई गई:मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 6 साल बाद फैसला सुनाया; ड्यूटी के दौरान चाकू से हुआ था हमला

    6 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में ड्यूटी के दौरान हुई होमगार्ड की हत्या के दोषी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 के जज रवि कुमार दिवाकर ने फैसला सुनाते हुए कहा- पुलिस बल समाज की रीढ़ है। जब कानून का प्रहरी गिरता है तो केवल एक व्यक्ति की जान नहीं जाती, बल्कि समाज का कानून-व्यवस्था पर भरोसा भी आहत होता है। ऐसे समय न्यायालय का दायित्व है कि वह अपने निर्णय से उस विश्वास को फिर से स्थापित करे। दरअसल, 4 जून 2020 को ड्यूटी के दौरान होमगार्ड रतिराम पर चाकू से हमला किया गया था। हमला इतना निर्मम था कि उनकी आंतें बाहर आ गई थीं। करीब चार महीने तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। अब करीब छह साल बाद इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। जानिए पूरा मामला… कोतवाली नगर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल इस्लाम अली और होमगार्ड रतिराम बुढ़ाना मोड़ क्षेत्र में 4 जून 2020 को गश्त कर रहे थे। तभी डीलर वाली गली नंबर-3 से चीख-पुकार सुनाई दी। दोनों पुलिसकर्मी एक मकान के अंदर पहुंचे, जहां आरोपी दीपक अपनी मां राजबाला के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भड़क गया। उसने हाथ में मौजूद छुरी से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दीपक ने होमगार्ड रतिराम के पेट में छुरी घोंप दी, जिससे उनकी आंतें बाहर आ गईं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने अगले ही दिन, 5 जून को उसे खून से सनी छुरी के साथ गिरफ्तार कर लिया था। गंभीर रूप से घायल रतिराम को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। करीब चार महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 4 अक्टूबर 2020 को उनकी मौत हो गई। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के 13 गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को भरोसेमंद मानते हुए दीपक को दोषी ठहराया। कोर्ट ने फैसले के दौरान दो कविताएं भी कोट की हैं… पहली कविता… वह निकला था घर से, लौटने के वादे के साथ, मगर लौट आया तिरंगे की छांव के साथ। जिस हाथ में कानून की ढाल थी, उसी सीने पर चाकू का वार हुआ। एक प्रहरी गिरा तो लगा जैसे न्याय का आकाश ही लहूलुहान हो गया। दूसरी कविता… माना कि पुलिस है खराब, पर बिना पुलिस के चलकर देखो। रोकेंगे हर राह गुंडे-बदमाश, बिना पुलिस के रहकर देखो। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या:गाजियाबाद में दोस्तों ने सीने-पेट में 4 मारे, आंतें बाहर आईं; परिजनों ने लगाया जाम गाजियाबाद में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 11 बजे उसके दोस्त उसे बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बहाने घर से बुलाकर ले गए। पार्टी के दौरान 3 दोस्तों ने उसे घेर लिया। फिर सीने में तीन और पेट में चार बार चाकू मारा। हमले में उसकी आंतें बाहर आ गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरी पत्नी के दूसरे से संबंध थे, मैंने मार दिया':मुरादाबाद में ट्रक ड्राइवर ने ग्राम प्रधान को कॉल किया, बोला-लाश के पास बैठा हूं
    Next Article
    मिशन यूपी–2027 को धार देंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन:सोशल इंजीनियरिंग और सत्ता विरोधी लहर से निपटने की बुनेंगे रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment