Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में अवैध नूर हेल्थ सेंटर सील:बिना पंजीकरण चल रहा था क्लीनिक, दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पचपेड़वा क्षेत्र में संचालित एक हेल्थ सेंटर को सील कर दिया। जांच में क्लीनिक बिना पंजीकरण संचालित मिला, वहीं इससे जुड़े एक आपराधिक मामले ने पूरे प्रकरण को और गंभीर बना दिया है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के जुड़ीकुइयां इलाके में संचालित ‘नूर हेल्थ सेंटर एंड फिजियोथेरेपी सेंटर’ पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई अधीक्षक डॉ. अनिल चौधरी के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित हो रहा था। आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर टीम ने मौके पर ही सेंटर को बंद कर सील कर दिया। इस मामले को हाल ही में सामने आए एक गंभीर आपराधिक घटनाक्रम ने और संवेदनशील बना दिया है। आरोप है कि सेंटर के संचालक डॉ. अफजाल सूफियान ने दुष्कर्म की शिकार एक थारू किशोरी का अवैध गर्भपात किया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी युवक और डॉक्टर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना बड़ा अवैध क्लीनिक लंबे समय से संचालित हो रहा था, लेकिन विभाग की नजर इस पर तब पड़ी जब मामला आपराधिक रूप ले चुका था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत चुनाव में देरी पर ग्रामीण नाराज:बागपत में कलेक्ट्रेट पहुंचे, जल्द चुनाव कराने की मांग की
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर उतरेंगे फाइटर जेट:22 अप्रैल को 3.2Km एयर स्ट्रिप पर 6 घंटे चलेगा एयर शो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment