Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में 8 साल के बच्चे की विधायक से गुहार:झोपड़ी दिखाकर बोला- 'हमाओ कच्चा मकान बनवा दो', VIDEO

    1 day ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले की मौदहा तहसील क्षेत्र से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में 8 वर्षीय एक मासूम अपने घर की बदहाल स्थिति दिखाते हुए विधायक से पक्का आवास दिलाने की गुहार लगा रहा है। करीब 1 मिनट 18 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार वीडियो मौदहा तहसील के अतर्रा गांव का है। यहां रहने वाले अशोक प्रजापति मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ पन्नी से ढंकी घास-फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। अशोक का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपने 8 वर्षीय बेटे के जरिए वीडियो बनाकर अपनी बात जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की। परिवार कच्ची जमीन पर चटाई बिछाकर सोता वीडियो में बच्चा पूरे घर का हाल दिखाते हुए बताता है कि परिवार कच्ची जमीन पर चटाई बिछाकर सोता है, धरती पर बैठकर खाना खाता है और उसकी मां लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाती है। वीडियो में उसके दो छोटे भाई-बहन भी जमीन पर बैठकर खाना खाते नजर आते हैं। वीडियो के अंत में बच्चा बुंदेलखंडी बोली में विधायक से भावुक अपील करता है, "मनोज प्रजापति विधायक जी, हमाओ कच्चा मकान भी बनवा दो... सबका बनवाओ हो कच्चा मकान।" मासूम की यह अपील लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। 300 से 400 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी बच्चे के पिता अशोक प्रजापति ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार के पास करीब दो बीघा खेती है, जिसकी देखभाल उनके माता-पिता करते हैं। मजदूरी ही उनकी आय का मुख्य साधन है, लेकिन गांव में 300 से 400 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी भी नियमित नहीं मिलती। उनके तीनों बच्चे गांव के सरकारी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, ग्राम प्रधान माहेश्वरीदीन का कहना है कि अशोक प्रजापति का नाम इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार काउंसिल चुनाव, अनुराग पांडेय की प्रदेश में बढ़त बरकरार:प्रयागराज में चौथे दिन 2,449 मतों की गिनती पूरी, नगरहा का दबदबा
    Next Article
    परिवार रजिस्टर में युवती को मृत दिखाया:बस्ती में डीएम ऑफिस पहुंचकर खुद को जिंदा दिखाने की गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment