Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला कांस्टेबल ने एसओ पर लगाया गंभीर आरोप:छुट्टी मांगने पर गाली देने और मारने की धमकी का मामला, बच्चे के साथ रोते हुए पहुंची DIG ऑफिस

    4 hours ago

    1

    0

    बस्ती। सदर कोतवाली की महिला कांस्टेबल मेनका चौहान ने बुधवार को डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मेनका ने कहा कि उनकी मां की तबीयत बहुत खराब है और ईएल अवकाश के लिए जब वह इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी के पास गईं तो अवकाश देने से मना कर दिया गया। मेनका ने डीआईजी को बताया, "जब मैंने छुट्टी के लिए पुनः निवेदन किया तो गालियां दी गईं और मेरे पीछे मारने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने अपने हमराही को मुझे पकड़ने के लिए कहा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।" पीड़िता अपने छोटे बच्चे के साथ रोते हुए डीआईजी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि "मैं जिले में अपनी सेवाओं में हूं, लेकिन कोतवाल ने मुझे गैरहाजिर कर दिया। अधिकारियों ने मीडिया में बयान देने से मना किया है। कहा जा रहा है कि मीडिया में बयान दिया तो खुद ही फंस जाओगी।" इंस्पेक्टर कोतवाली का जवाब इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा, "महिला कांस्टेबल झूठा आरोप लगा रही हैं। ये 45 दिन की छुट्टी लेने आई थीं। हमने कहा कि परीक्षा चल रही है, होली आ रही है और फोर्स कम है, इसलिए 20 दिन की छुट्टी दी जा सकती है। जब उन्होंने 45 दिन तक की छुट्टी पर जोर दिया तो हमने साफ कहा कि मैं 45 दिन की संस्तुति नहीं दे सकता। इसके बाद ये आरोप लगा रही हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP Board 2026: हाईस्कूल हिंदी का पेपर आसान:छात्रों ने कहा 90+ अंक आएंगे, किताबों-लेखकों पर भी आए प्रश्न
    Next Article
    हमीरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला:युवक की मौत; बाजार जाते समय हादसा, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment