Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 424 लाख की पानी टंकी अधूरी:ग्रामीणों को स्वच्छ जल नहीं मिला, 2024 तक पूरा होने का दावा अधूरा, ग्रामीण परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पूरा ऊर्फ सुमेरपुर में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 424.14 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, यह निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है, जिसके कारण गांव की 4330 आबादी तक एक बूंद पानी भी नहीं पहुंचा है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण, अयोध्या की देखरेख में वी.एस.ए.आई.पी.पी.एल -एससीएल (जे.वी.) हैदराबाद की कंपनी द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। टंकी का निर्माण कार्य 21 फरवरी 2023 को शुरू हुआ था और इसे 21 सितंबर 2024 तक पूरा करने का दावा किया गया था। निर्धारित समय-सीमा के बावजूद कार्य अभी तक अधूरा है। न तो पूरी तरह पाइपलाइन बिछाई जा सकी है और न ही सभी उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था ने गांव की कई गलियों को तोड़ दिया है, जिनकी मरम्मत भी नहीं कराई गई है। योजना विवरण बोर्ड के अनुसार, पूरा ऊर्फ सुमेरपुर ग्राम पंचायत की वर्तमान लाभान्वित जनसंख्या 4330 है और 796 गृह जल संयोजन का लक्ष्य रखा गया है। कार्यदायी संस्था ने 19.948 किलोमीटर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का भी दावा किया है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जिन्हें कनेक्शन दिए भी गए हैं, उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि टंकी का कार्य अधूरा है और गांव में पाइपलाइन भी पूरी तरह नहीं बिछाई गई है। उनके अनुसार, कई गांवों में पाइपलाइन नहीं पहुंची है और लोगों को कनेक्शन नहीं मिले हैं। ग्राम प्रधान आदर्श श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यदायी संस्था को कई बार टूटी हुई गलियों की मरम्मत के लिए अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि कार्यदायी संस्था और जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अधूरे कार्यों को पूरा करके ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में अधिवक्ता ने लगाई फांसी:कमरे में फंदे में से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में 11 साल पुराने रिश्ते में धोखे का जिक्र
    Next Article
    तत्कालीन तहसीलदार, सब रजिस्ट्रार समेत 7 पर केस:बांदा में अतर्रा में जमीन धोखाधड़ी मामले में कोर्ट का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment