Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में अवैध मौरंग परिवहन, दो ट्रैक्टर जब्त:प्रशासन की कार्रवाई, रात में चेकिंग के लिए निकले थे SDM

    14 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग और प्रशासनिक टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। बीती रात भी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मौरम का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पीछा करके पकड़ लिया। फिलहाल दोनों ट्रैक्टरों को सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। सदर एसडीएम केडी शर्मा रात में चेकिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर दो ट्रैक्टरों पर पड़ी, जो मौरम लादकर जा रहे थे। शक होने पर जब उनका पीछा किया गया तो ट्रैक्टर चालकों ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। हालांकि प्रशासनिक टीम ने पीछा कर दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालकों के पास मौरम की रॉयल्टी नहीं मिली। इसके चलते दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम केडी शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी खनिज विभाग को दे दी गई है। खनिज विभाग दोनों ट्रैक्टरों और उनके चालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सात केंद्रों पर SI भर्ती परीक्षा में किस्मत आजमाएंगे:14-15 मार्च को 8640 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, परीक्षा केंद्र को दो जोन में बांटा गया
    Next Article
    कानपुर में गैस के लिए 6 बजे से लाइनें लगी:महिला बोली- इससे तो अच्छा हम खुदकुशी कर लें, हंगामे के बीच पुलिस मुस्तैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment