Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सात केंद्रों पर SI भर्ती परीक्षा में किस्मत आजमाएंगे:14-15 मार्च को 8640 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, परीक्षा केंद्र को दो जोन में बांटा गया

    13 hours ago

    1

    0

    संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में यूपी उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को सात केंद्रों पर चार पालियों में आयोजित होगी, जिसमें कुल 8640 अभ्यर्थी शामिल होंगे। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अन्य प्रतिबंधित सामग्री को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी पुलिसकर्मियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्धारित समय से पहले अपने केंद्रों पर उपस्थित होने को कहा गया। अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ जमा न होने दी जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और हर पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से 'टीम भावना' के साथ काम करने का आह्वान किया ताकि अभ्यर्थी भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें। सात केंद्रों पर होगी एसआई की लिखित परीक्षा : एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा सात केन्द्रों पर होगी। इसके लिए एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। सुबह दस बजे से 12 बजे और अपराह्न तीन बजे से सायं पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक पॉली में कुल 2160 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार जिले में 8640 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों को 02 जोन और 02 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक सीओ और प्रत्येक सेक्टर में एक थाना प्रभारी मय हमराह डयूटी रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक पीआरवी की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केंद्र के अतिरिक्त जनपद के महत्वपूर्ण तिराहा, चौराहा, रेलवे स्टेशन एवं अन्य अपेक्षित स्थलों पर सीओ ट्रैफिक, 04 एसआई, 42 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 31 होमगार्ड, पीआरडी की ड्यूटी रहेगी। कोषागार पर पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल के साथ 01-01 दरोगा की राउंड द क्लाक 12-12 घंटे शिफ्ट डयूटी लगाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूही में बैटरी रिक्शा चालक को पीट-पीट कर मार डाला:लघुशंका करने से मना किया था, चेहरे और सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
    Next Article
    हमीरपुर में अवैध मौरंग परिवहन, दो ट्रैक्टर जब्त:प्रशासन की कार्रवाई, रात में चेकिंग के लिए निकले थे SDM

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment