Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गैस के लिए 6 बजे से लाइनें लगी:महिला बोली- इससे तो अच्छा हम खुदकुशी कर लें, हंगामे के बीच पुलिस मुस्तैद

    16 hours ago

    1

    0

    इंसान दवा खाने से लेकर सिलेंडर में लाइन लगाए खड़ा हुआ है, हम सुबह 8 बजे से खड़े है। पहले पर्ची लेने के लिए लाइन लगानी पड़ी। इससे तो अच्छा है खुदकुशी कर लें। एक बार आने जाने में 200 रुपए खर्च होता है। 8 दिन से हर रोज आ रहे है। ये कहना कानपुर की एक महिला ग्रहणी नूर फातिमा का है। वहीं कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है, हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में गैस है। लेकिन जमीनी हकीकत क्या है, ये जानने के लिए दैनिक भास्कर ने शहर के कल्यानपुर, सर्वोदय नगर, स्वरूप नगर, नरवल, महराजपुर में लोगों से बात की। इन सब जगह उपभोक्ता सिलेंडर लिए लाइन में खडे हुए मिले। देखिए 3 तस्वीरों में गैस की किल्लत जे के टेंपल के पास बनी इंडियन गैस एजेंसी पर पुलिस की निगरानी में गैस का वितरण किया जा रहा है। यहां पर सुबह 6 बजे से लोग लाइन में खड़े हुए थे। लेकिन एजेंसी पर गैस खत्म हो गई। जिसके बाद लोग सिस्टम को कोसते हुए नजर आए। मोहम्मद सलीम बताते है, हम सुबह 6 बजे से लाइन में लगे हुए है। आज अलविदा जुमा है, हम जुमा को छोड़ के गैस लेने के लिए लाइन में लगे हुए है, लेकिन अब गैस खत्म होने को है। प्रशासन को दूसरी गाड़ी मंगवानी चाहिए, जिससे सभी को गैस मिल सके। गैस लेने आई एक महिला ने बताया हम लोग सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े है। हम लोग सिलेंडर लेने के लिए आए है। एक गाड़ी से सिलेंडर बात रहा है। अब दूसरी एक और गाड़ी आ जाए तो अच्छा रहेगा। सभी को गैस मिल जाएगी। नुरैन अहमद सुबह 8 बजे से लाइन में लगे हुए है। अब दूसरी गाड़ी आ जाए तो सभी को गैस मिल जाएगी। अब यहां कह दिया गया है, कल सुबह 5 बजे दोबारा से आ जाइए। अब आम लोग परेशान हो चुके है। हमारी बुकिंग 4 से 5 दिन हो गए है। आज अलविदा जुमा है, हम लोग तैयारी तक नहीं कर पा रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में अवैध मौरंग परिवहन, दो ट्रैक्टर जब्त:प्रशासन की कार्रवाई, रात में चेकिंग के लिए निकले थे SDM
    Next Article
    टुंडे कबाब और कश्मीरी चाय बन पाना मुश्किल:लखनऊ में गैस किल्लत का 5 हजार दुकानों पर असर, चटोरी गली में 60% दुकानें बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment