Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में भाकियू के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:पेयजल और सिंचाई संकट पर डीएम को सौंपा ज्ञापन

    11 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पहुंचे किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिजली बिल माफी और पेयजल संकट सहित सिंचाई की समस्या का समाधान किए जाने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है, लेकिन समय पर सिंचाई नहीं हो पाने के कारण फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने मांग की कि किसानों के बकाया बिजली बिलों को माफ किया जाए और जिन क्षेत्रों में गर्मियों के दौरान पेयजल संकट गहराता है, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी समस्या पानी की है। चाहे वह पीने का पानी हो या खेतों की सिंचाई। उन्होंने बताया कि मौदहा डैम से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे फसलों की पैदावार प्रभावित हो रही है। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोना देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जाते हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है, समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस बार अधिकारियों ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया है, और किसान अब ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में गैस की दुकानों पर भीड़ हुई कम:जिले के डीएम और एसएसपी ने किया गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण
    Next Article
    मनरेगा मजदूरों, संविदा कर्मियों का भुगतान लंबित:कांग्रेस ने DM को सौंपा ज्ञापन, तत्काल जारी करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment