Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग:मोर्चा ने मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, यात्रा राजाराम सरकार के चरणों में होगी समाप्त

    2 hours ago

    1

    0

    बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर निकली यात्रा गुरुवार को हमीरपुर पहुंची। यहां बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर नगर में जुलूस निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह सरकार की वादा खिलाफ के खिआफ है। हमारा यह कार्यक्रम इसी तरह से चलता रहेगा जबतक हमें हमारा राज्य नहीं मिल जाता है। मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने बताया कि यह यात्रा मध्यप्रदेश के सात जिलों से होती हुई हमीरपुर पहुंची है और अब उत्तर प्रदेश के सात जिलों से गुजरते हुए झांसी में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा “बनवासी राम से लेकर राजाराम तक” निकाली जा रही है और 13 मार्च को राजाराम सरकार के चरणों में समापन होगा। भानु सहाय ने आरोप लगाया कि करीब 12 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री, राजनाथ सिंह और उमा भारती ने भगवान राम को साक्षी मानकर बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने का वादा किया था, लेकिन आज तक उस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी वादाखिलाफी के विरोध में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य उन जनप्रतिनिधियों का “चेहरा उजागर करना” है जो बुंदेलखंड के होने के बावजूद क्षेत्र के हित में आवाज उठाने से कतराते हैं। उनका आरोप था कि जनप्रतिनिधि अपने निजी हितों में व्यस्त हैं, जबकि बुंदेलखंड का युवा शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है। मोर्चा के अनुसार अब तक यात्रा चित्रकूट, बांदा, सागर, टीकमगढ़, ललितपुर, दतिया और जालौन से होकर गुजर चुकी है। हमीरपुर के बाद यात्रा महोबा पहुंचेगी, जहां होली के कारण कुछ समय के लिए विश्राम रहेगा। इसके बाद यह छतरपुर, निवाड़ी होते हुए झांसी पहुंचेगी। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक बुंदेलखंड को पृथक राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने मिर्जापुर की नदियों की सफाई का निर्देश दिया:गड़ई, खजुरी और लोंहदी में सिल्ट हटाकर तटबंध मजबूत होंगे
    Next Article
    जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश:आयुष्मान कार्ड, पोषण किट और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment