Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश:आयुष्मान कार्ड, पोषण किट और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई समीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को पूरा करने और लंबित भुगतानों को समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित पोषण किट वितरण, सक्रिय इम्यूनाइजेशन कार्य और न्यू बोर्न बेबी की देखभाल के लिए आशा कार्यकर्ताओं को किट उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही, आशा के रिक्त पदों को तत्काल भरने की कार्यवाही करने को कहा गया। बैठक में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी सीएचसी-पीएचसी पर डॉक्टर अपनी ड्यूटी के अनुसार उपलब्ध रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं और उपचार में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ. सिंह ने इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, जन औषधि केंद्र, बिल भुगतान, उपकरण खरीद, यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ और यूएनडीपी रिपोर्टों की भी समीक्षा की। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, जिला क्षय रोग अधिकारी, एसीएमओ, एमओआईसी, सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग:मोर्चा ने मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, यात्रा राजाराम सरकार के चरणों में होगी समाप्त
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप; 257 चेज कर रहे जिम्बाब्वे का स्कोर 44/0:पावरप्ले के आखिरी ओवर में रिंकू ने कैच छोड़ा, भारतीय बॉलर्स को विकेट की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment