Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में जनसेवा केंद्र संचालक ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में बेटी के नाम मकान करने की इच्छा, खुद को बताया जिम्मेदार

    5 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक जनसेवा केंद्र संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है और अपना मकान बेटी के नाम करने की इच्छा जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सुमेरपुर कस्बे की कांशीराम कॉलोनी में हुई। 37 वर्षीय अंकित, जो दो बेटियों का पिता था, सोमवार रात कॉलोनी स्थित अपने सूने मकान में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताया गया है कि अंकित ने चार माह पहले नया मकान बनवाया था और परिवार के साथ वहीं रहने लगा था। सोमवार रात वह पुराने मकान से कुछ सामान लेने की बात कहकर गए था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में अंकित ने अपनी आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। उसने स्पष्ट रूप से अपनी संपत्ति, विशेषकर मकान, अपनी बेटी के नाम करने की इच्छा व्यक्त की है। मृतक के मामा संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें अंकित द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अंकित के इस कदम उठाने का कारण ज्ञात नहीं है, लेकिन सुसाइड नोट में उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात लिखी है। संतोष कुमार ने यह भी बताया कि अंकित के छोटे भाई अमर ने भी करीब 10 महीने पहले इसी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अंकित की एक पांच माह की बेटी है, जिसके इलाज पर वह लाखों रुपये खर्च कर चुका था। इसके अलावा, तीन दिन पहले ही उसके घर दूसरी बेटी का जन्म हुआ था। अंकित जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरामद सुसाइड नोट को भी कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में निर्यातक पर 15 करोड़ GST चोरी की FIR:9 साल तक फर्जी एंट्री दर्शाकर करता रहा GST क्लेम, जांच में पता चला
    Next Article
    अलीगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत:ससुराल वालों समेत 7 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment