Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में महिला का शव फांसी पर लटका मिला:घर में खाने को लेकर विवाद हुआ था, धर्म परिवर्तन कर की थी शादी

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में एक विवाहिता का फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला हमीरपुर ज़िले के बिवार थाना क्षेत्र के बिगहना गांव का है। दरअसल शुक्रवार को बिगहना गांव में फातिमा का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतका मूल रूप से रत्नागिरी (महाराष्ट्र) की रहने वाली थी। उसका असली नाम उत्कर्षा था। जानकारी के अनुसार, बिगहना गांव निवासी मुर्तजा तीन साल पहले महाराष्ट्र में काम करता था। जहां उसकी मुलाकात उत्कर्षा से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में मुर्तजा उसे अपने गांव बिगहना ले आया। यहां दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह किया। विवाह के बाद उत्कर्षा ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम फातिमा रख लिया। दंपति का तीन माह का एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले घर में खाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद फातिमा अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। क्षेत्राधिकारी राज कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुर्तजा तीन भाइयों में बीच का है और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता FIR याचिका खारिज:एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती
    Next Article
    लखनऊ से होली पर 12 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment