Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में नगरपालिका कर्मी का शव घर से बरामद:दुर्गंध फैलने पर पुलिस पहुंची, 6 दिन से ड्यूटी पर नहीं गया था

    8 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक नगरपालिका कर्मी का शव बंद घर से बरामद हुआ है। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना मौदहा कस्बे के हुसैनगंज मुहल्ले की है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अनिल माधुपीय के रूप में हुई है, जो मौदहा नगरपालिका में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार, अनिल 26 फरवरी से ड्यूटी पर अनुपस्थित थे। मंगलवार को पड़ोसियों ने अनिल के घर से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अनिल का शव अंदर पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि उनकी मृत्यु दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी। मृतक के भतीजे रोहित कुमार ने बताया कि अनिल शराब पीने के आदी थे और पिछले चार-पांच दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। जब घर से दुर्गंध आने लगी, तब दरवाजा खोलकर देखने पर वह मृत अवस्था में पाए गए। जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी उनकी शराब की लत से परेशान होकर लगभग 15 वर्ष पहले अपने बच्चों के साथ मायके अयोध्या चली गई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में बाघ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं:बिसरा जांच के लिए बरेली भेजा, वन विभाग की निगरानी बढ़ी
    Next Article
    ‘वज्र’ में दिखेगा हाई-ऑक्टेन एक्शन:टाइगर तैयार, जापान में शूट होगी फिल्म; 2027 में OTT पर भी देंगे दस्तक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment