Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में 1082 स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार से होलिका दहन:एसपी व एएसपी ने पुलिस लाइन में किया, चंद्र ग्रहण से दो दिन हुआ होलिका दहन

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में मंगलवार रात शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 1082 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। चंद्र ग्रहण के कारण जनपद के अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन मंगलवार रात 9 बजे के बाद निर्विवाद रूप से संपन्न हुआ। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की मौजूदगी रही। पुलिस लाइन कौशांबी में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया। इस दौरान लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर त्योहार का उल्लास मनाया। जिले के भरवारी, मंझनपुर, करारी, सरायअकिल, बिजिया, बारा, कनैली, पश्चिमशरीरा, चरवा, मनौरी, चायल, सिराथू, सैनी, अजुहा, अलीपुरजीता, देवीगंज, कड़ा धाम सहित सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार रात शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। होलिका दहन होते ही लोगों ने जयकारे लगाए और होलिका की अग्नि की परिक्रमा की। इसके साथ ही कौशांबी में बुधवार और गुरुवार को दो दिवसीय होली का पर्व मनाया जाएगा। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। होलिका दहन से पहले मंगलवार को गांव-गांव पुलिस के जवानों ने गश्त की। पुलिस की निगरानी में ही होलिका दहन संपन्न हुआ। पुलिस ने सभी समुदायों से सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। मंझनपुर इलाके के संवेदनशील गांव नारा में सीओ सिटी शिवांक सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में पड़ोसियों से दो पक्षों में मारपीट:सड़क पर हाथापाई, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    जालौन में ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस से हुई हाथापाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment