Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा महंगा:पुलिस तलाश में जुटी, युवक ने वीडियो अपलोड कर मांगी माफी

    19 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में रेलवे ट्रैक पर बनाई गई एक रील वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। वायरल वीडियो में एक युवक और युवती फिल्मी गाने पर शराब पीने की एक्टिंग करते हुए रेलवे ट्रैक पर नाचते नजर आ रहे हैं। रेलवे की गाइडलाइंस की अनदेखी कर बनाई गई इस रील के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक युवक और युवती ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर फिल्मी गीत पर डांस करते हुए रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। रील में दोनों शराब पीने की एक्टिंग करते हुए नाचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर वीडियो बनाया, जो रेलवे की सुरक्षा गाइडलाइंस का उल्लंघन माना जा रहा है। चंद लाइक और व्यूज पाने के लिए बनाई गई यह रील अब दोनों के लिए मुसीबत बन गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तक मामला पहुंच गया और जांच शुरू कर दी गई। रेलवे ट्रैक पर खतरनाक तरीके से वीडियो बनाने और नियमों की अनदेखी करने के आरोप में दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस की जांच की जानकारी मिलने के बाद युवक ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो अपलोड कर अपनी गलती स्वीकार की है। वीडियो में वह माफी मांगते हुए कह रहा है कि उससे गलती हो गई और भविष्य में वह ऐसी किसी जगह पर रील नहीं बनाएगा, जहां ऐसा करना मना हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकील और बेटे से मारपीट का आरोप:बिजनौर में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, एसपी से मिले अधिवक्ता
    Next Article
    ईरान के हालात पर मंदाना करीमी का बयान:सुप्रीम लीडर की मौत पर बोलीं- महिलाएं खुश हैं, सालों से दबाव और डर में जी रही थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment