Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकील और बेटे से मारपीट का आरोप:बिजनौर में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, एसपी से मिले अधिवक्ता

    21 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में पुलिसकर्मियों पर एक वकील और उनके बेटे के साथ कथित मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों वकील आज पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। वकीलों ने एसपी से मुलाकात कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह ने वकीलों का नेतृत्व किया। उन्होंने एसपी को एक शिकायत पत्र सौंपा, जिसमें हल्दौर थाना क्षेत्र में हुई घटना का जिक्र है। पत्र में साथी वकील और उनके बेटे से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पत्र के अनुसार, वकील अमर सिंह चौधरी बिजनौर के जमालपुर, थाना नहटौर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 4 मार्च 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे उनके बेटे रमन चौधरी, जो एलएलबी के छात्र हैं, पड़ोसी गांव भवानीपुर (थाना हल्दौर क्षेत्र) में सामान लेने गए थे। वापस लौटते समय, रमन ने सड़क पर दो पक्षों के बीच विवाद देखा। भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने अपनी बाइक रोक दी और वहीं खड़े हो गए। इसी दौरान हल्दौर थाने के चार-पांच कांस्टेबल एक कार से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आते ही रमन चौधरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने रमन की बाइक और उसका सामान भी छीन लिया और उसे वहीं बैठा लिया। कुछ समय बाद, अमर सिंह चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से सूचना मिली कि उनके बेटे रमन का भवानीपुर में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह एक व्यक्ति के साथ बाइक से भवानीपुर पहुंचे। जैसे ही अमर सिंह चौधरी बाइक से उतरे, कई पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और बदसलूकी करते हुए उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। उनके बेटे रमन को भी धक्का देकर गाड़ी में बिठाया गया। आरोप है कि थाने में भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद बिजनौर के पदाधिकारियो के फोन आने पर उन्हें व उसके लड़के को व मुश्किल से छोड़ा गया। पूरे मामले की जांच करा कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के जाने की मांग की
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मुर्गे के लेग पीस को लेकर विवाद:लाठी-डंडे चले, 3 घायल; एक पर केस दर्ज
    Next Article
    हमीरपुर में रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा महंगा:पुलिस तलाश में जुटी, युवक ने वीडियो अपलोड कर मांगी माफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment