Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार:बाराबंकी में तीन महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद थाना पुलिस ने सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद वैश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन महीने से फरार चल रहा था। उस पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद वैश ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद एक महिला से निकाह किया था, जिसकी पहले से एक बेटी थी। आरोप है कि वैश ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल परीक्षण और शुरुआती जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आरोपी मोहम्मद वैश फरार हो गया था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। जहांगीराबाद पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर ग्राम भीतरी पीरबटावन निवासी मोहम्मद वैश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में शागिर्द उस्ताद की पत्नी संग फरार:पति ने दी तहरीर, पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार
    Next Article
    इटावा में सपा का ‘रात्रि विश्राम’ अभियान तेज:गांव-गांव पहुंच रहे जिपं अध्यक्ष अभिषेक यादव; 2027 की तैयारी के संकेत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment