Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में दशकों पुरानी सब्जी मंडी नहीं हटेगी:व्यापारियों को राहत, सभी दुकानों के लिए तय होंगे समान मानक

    1 day ago

    1

    0

    हमीरपुर शहर की दशकों पुरानी सुभाष बाज़ार स्थित सब्ज़ी मंडी को हटाने की आशंका के बीच मंगलवार को व्यापारियों को बड़ी राहत मिली। व्यापार मंडल के हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी दुकानदार को मंडी से नहीं हटाया जाएगा, बल्कि सभी दुकानों को निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थित किया जाएगा। मंगलवार सुबह मंडी हटाने की चर्चा से व्यापारियों में नाराज़गी फैल गई। सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद से बातचीत कर उन्हें भी मौके पर बुलाया। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद समाधान निकाला गया। नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने कहा कि मंडी में कोई दुकानदार 5 फीट तो कोई 15 फीट तक जगह घेरकर दुकान लगा रहा है, जिससे अव्यवस्था फैल रही है। अब सभी दुकानदारों को समान मानक के अनुसार जगह आवंटित की जाएगी ताकि सभी को बराबर स्थान मिले और स्थानीय लोगों को भी परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उद्देश्य किसी का रोजगार छीनना नहीं, बल्कि मंडी को व्यवस्थित करना है। दुकानदारों को नगर पालिका के तय मानकों का पालन करना होगा, जिससे गलियां खुली रहें और स्थानीय निवासियों के घरों तक कम से कम रिक्शा आसानी से पहुंच सके। नगर पालिका ने साफ किया कि किसी भी दुकानदार को मंडी से नहीं हटाया जाएगा, लेकिन सभी को निर्धारित नियमों के तहत दुकान लगानी होगी ताकि व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा की चकबंदी को लेकर लखनऊ में शिकायत:किसानों ने आयुक्त कार्यालय का घेराव किया; नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    'हर मामले में डबल स्टैंडर्ड ठीक नहीं':आमिर खान की शादी पर सहारनपुर के मौलाना बोले-बालिगों के निजी फैसलों का सम्मान होना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment