Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमान जी की मूर्ति हटाने पर एसीपी पर भड़के लोग:साम्प्रदायिक मानसिकता के लगाए आरोप, कार्रवाई की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा सदर क्षेत्र में धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ करने पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। धार्मिक स्थल पर मूर्ति हटाने और मजार बनाने पर एसीपी इमरान का विरोध जताया। इसके बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई करने की मांग की। दीपक पुत्र पीतम सिंह ने बताया- अपनी पैतृक जमीन पर बने पूजा स्थल को साफ सफाई की दृष्टि से भगवा रंग करवाया और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। लेकिन किसी ने उसकी जमीन को मजार की जमीन बताकर पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और एसीपी इमरान अहमद भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बिना ग्राउंड रियलिटी को जाने बिना जमीन मालिक परिवार को धमकाना शुरू कर दिया और मूर्ति हटवा दी। लोगों का आरोप है कि एसीपी इमरान अहमद साम्प्रदायिक मानसिकता के अधिकारी है। इन पर कार्रवाई की जाए। दीपक के परिवार वालों का आरोप है कि एसीपी इमरान अहमद ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकी दी। उनका कहना है कि एसीपी की यह कार्रवाई साम्प्रदायिक मानसिकता का उदाहरण है। इस मामले में पुलिस आयुक्त आगरा को शिकायत की गई है और एसीपी इमरान अहमद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। लेकिन कार्रवाई न होने पर आज जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है, और कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की:पहले भी कर चुका था सुसाइड की कोशिश, तनाव से जूझ रहा था
    Next Article
    सहारनपुर में यूपी-112 के मुख्य आरक्षी का निधन:लंबे समय से बीमार चल रहे थे, पुलिस सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment