Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर कपड़े बेचने के नाम पर ठगी,10 आरोपी गिरफ्तार:कोलकाता के युवकों ने देशभर में लाखों की ठगी की, उपकरण बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए कपड़े बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 10 आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कोलकाता के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आपस में दोस्त हैं और पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी की साजिश रचते थे। इन लोगों ने मिलकर देशभर में लाखों रुपये की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बागपत निवासी अंकुश पुत्र सहदेव से 1 लाख 42 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आदि, ऋतिक, राजा, सुरेंद्र, विशाल, सुमित, मिंटू, सूरज, विशाल और नीरज शामिल हैं। इनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन ठगी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 21 एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, कई सिम कार्ड, चार पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, दो टैबलेट, हेडफोन, कंप्यूटर माउस और वाई-फाई डिवाइस समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी के अनुसार, यह एक बड़े संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को फंसाकर ठगी करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें वरुण गांधी परिवार के साथ PM मोदी से मिले, लोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात, अहम जिम्मेदारी मिल सकती है लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनकी पत्नी यामिनी और बेटी अनुसूया भी साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक, वरुण ने देश के मौजूदा हालात पर पीएम से चर्चा की। उनका मार्गदर्शन लिया। पीएम ने भी वरुण और उनकी पत्नी से हालचाल पूछा और बेटी को दुलारा। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मृत गोवंश खुले में मिले, बजरंग दल का प्रदर्शन:कार्रवाई न होने तक शव दफनाने से इनकार, अफसरों से नोकझोंक
    Next Article
    भाकियू महासचिव-जिलाध्यक्ष समेत 60 गिरफ्तार:संभल में सरकार से जारी खनन पट्टे का किया विरोध, रंगदारी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment