Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू महासचिव-जिलाध्यक्ष समेत 60 गिरफ्तार:संभल में सरकार से जारी खनन पट्टे का किया विरोध, रंगदारी का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जनपद में गंगा नदी में अवैध बालू खनन के आरोप को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (असली) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और जिलाध्यक्ष सहित 60 लोगों को हिरासत में लिया है। भाकियू (असली) के राष्ट्रीय महासचिव ऋषिपाल सिंह और जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव समेत पांच पदाधिकारियों पर खनन रोकने की धमकी देकर रंगदारी मांगने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त, धरना स्थल से 55 कार्यकर्ताओं को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि रंगदारी मांगने जैसी गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों से पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा। यह कार्रवाई बुधवार को जुनावई में गंगा किनारे हुई महापंचायत के बाद की गई। भारतीय किसान यूनियन (असली) ने यहां अवैध खनन का आरोप लगाते हुए महापंचायत बुलाई थी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह भी शामिल हुए थे। पदाधिकारियों का आरोप था कि बुलंदशहर के बालू खनन पट्टे के नाम पर संभल जनपद की सीमा में गंगा से बालू का खनन किया जा रहा है, जिससे बरसात में संभल के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। गुन्नौर के एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की थी। उन्होंने किसान नेताओं को समझाया कि डिजिटल पैमाइश के अनुसार खनन बुलंदशहर जनपद की सीमा में ही हो रहा है। हालांकि, किसान नेताओं ने डिजिटल सीमांकन पर भरोसा न जताते हुए मैनुअल सीमांकन की मांग की। महापंचायत के बाद किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। नेताओं के अनुसार, बुधवार आधी रात के बाद पुलिस-प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचा और वहां मौजूद पदाधिकारी व किसानों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धरना स्थल से टेंट भी हटवा दिया। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए सभी लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय गुन्नौर में पेश किया गया। गुरुवार को पुलिस-प्रशासन ने 55 लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की। वहीं भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय महासचिव ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के अलावा केदारी सिंह, सुभाष व दिलीप उर्फ टीटू को रंगदारी मांगने व अन्य आरोपों में गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई एवं जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम पर कपड़े बेचने के नाम पर ठगी,10 आरोपी गिरफ्तार:कोलकाता के युवकों ने देशभर में लाखों की ठगी की, उपकरण बरामद
    Next Article
    लखनऊ में कोडीन कफ सिरप का अवैध कारोबार:फरार फर्म संचालक गाजियाबाद से गिरफ्तार, 11,783 बोतल बरामद हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment