Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 18 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई:हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में पिलखुवा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही करीब 18 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक कैंटर, दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए की गई। थाना पिलखुवा क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध कैंटर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी मिली। जांच में सामने आया कि कैंटर में कुल 250 पेटी अवैध शराब लदी हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब हरियाणा से लाई गई थी। इसे बिहार में ऊंचे दामों पर बेचा जाना था, क्योंकि बिहार राज्य में शराबबंदी लागू है। तस्कर इस अवैध कारोबार से मोटा मुनाफा कमाते थे। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटन साहनी निवासी ग्राम तरौरा गोपालपुर, थाना मुसहडी, जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार और नीरज कुमार निवासी ग्राम बसन्ता, थाना लालगंज, जनपद वैशाली, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि पुलिस अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे के दौरान कर्मचारी-टूरिस्ट में मारपीट:ताजमहल के पश्चिमी गेट पर अफरा-तफरी, बिना ताजमहल देखे लौटे बहुत से टूरिस्ट
    Next Article
    NEET-UG 2026 पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग:सोनभद्र में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment