Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे के दौरान कर्मचारी-टूरिस्ट में मारपीट:ताजमहल के पश्चिमी गेट पर अफरा-तफरी, बिना ताजमहल देखे लौटे बहुत से टूरिस्ट

    9 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के दौरे के दौरान ताजमहल के पश्चिमी गेट पर कर्मचारी और टूरिस्ट में मारपीट हो गई। इससे कुछ देर के लिए पश्चिमी गेट पर अफरा-तफरी मच गई। गेट पर तैनात एसआईएस के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस दौरान टूरिस्ट गर्मी से बेहाल हो गए। बहुत से टूरिस्ट बिना ताजमहल देखे ही लौट गए। पहले जानिये मारपीट का मामला अमेरिकी विदेश मंत्री सुबह लगभग 10.20 बजे ताजमहल पर पहुंचे। इससे पहले ही टूरिस्ट को ताजमहल से बाहर किया जा रहा था। इससे ताजमहल के दोनों गेटों (पूर्वी और पश्चिमी) पर टूरिस्ट की लाइन लग गई। बहुत से टूरिस्ट स्मारक से बाहर नहीं निकल पाए थे, इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल में पहुंच गए। इससे ताज पर तैनात कर्मचारियों ने टूरिस्ट को धक्का देकर बाहर निकालना शुरू कर दिया। ताजमहल पर मारपीट की 3 तस्वीरें… ताजमहल के पश्चिमी गेट पर भी लंबी लाइन लग गई। ऐसे में एएसआई कर्मचारियों ने वैकल्पिक गेट खोल दिया, जिससे टूरिस्ट जल्दी बाहर निकल सकें। यहां तैनात एएसआई कर्मचारी गजेंद्र सिंह ने एक टूरिस्ट से टिकट दिखाने को कहा। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। पश्चिमी गेट पर अफरा-तफरी मची इससे यहां मौजूद टूरिस्ट के बीच अफरा-तफरी मच गई। पहले से गर्मी से बेहाल टूरिस्ट चीखने चिल्लाने लगे। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ताजमहल के मुख्य मकबरे पर पहुंच चुके थे। हंगामा बढ़ते देख फोर कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी दौड़कर पश्चिमी गेट पर पहुंचे। मगर, इससे पहले ही एसएसआई कर्मचारियों ने टूरिस्ट और एएसआई कर्मचारी को शांत करा दिया था। इसी बीच टूरिस्ट भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। बहुत से टूरिस्ट नहीं देख पाए ताजमहल अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबिया के दौरे को लेकर ताजमहल बंद रखने का पहले से कोई आदेश नहीं था। मगर, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के कहने पर पुलिस-प्रशासन ने अमेरिकी विदेश मंत्री के पहुंचने से पहले ही ताजमहल को खाली कराना शुरू कर दिया। जो टूरिस्ट टिकट लेकर ताज में घुसे ही थे, उन्हें भी बाहर जाना पड़ा। इससे वे मायूस हो गए। उनका कहना था, टिकट का उनका पैसा भी बर्बाद हो गया और वे ताजमहल भी नहीं देख पाए। भीषण गर्मी में ताज न देख पाने का उन्हें मलाल रहा। टूरिस्ट बोले-बहुत खराब व्यवस्थाएं रायबरेली से ताजमहल देखने आए सुमित यादव ने कहा-ताजहल पर पहुंच खराब व्यवस्थाएं हैं। अचानक उन्हें ताजमहल से बाहर कर दिया गया। न तो टिकट देते समय उन्हें कुछ बताया गया और न ही बाहर करते समय ये बताया गया कि वे दोबारा इसी टिकट पर ताजमहल देख पाएंगे या नहीं? ताजमहल की व्यवस्थाओं को लेकर वे काफी आहत दिखाई दिए। गर्मी से बेहाल टूरिस्ट अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरान के दौरान टूरिस्ट को बाहर कर दिया गया। भीषण गर्मी में बहुत से टूरिस्ट स्मारक के पश्चिमी गेट के बरामदे में बैठकर अंदर जाने का इंतजार करते रहे। भीषण गर्मी में वाटर कूलर में भी पानी खत्म हो गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमरान मसूद का 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान:सहारनपुर में बोले- मेरे परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, अब कर्ज उतारने का समय है
    Next Article
    हापुड़ में 18 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई:हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment