Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में अस्पताल में नवजात बदलने का आरोप:बेटे की जगह बच्ची मिलने पर परिजनों का हंगामा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात शिशु बदलने का आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि रात में उन्हें बेटे के जन्म की सूचना दी गई थी, लेकिन सुबह कपड़े बदलने के दौरान बच्ची निकली। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में कोतवाली देहात थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिवलोक कॉलोनी निवासी सोनू गर्ग ने बताया कि उनकी पत्नी चंचल को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात करीब 8:55 बजे सिजेरियन प्रसव हुआ। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ ने उन्हें बेटे के जन्म की जानकारी दी थी और रिकॉर्ड में भी बेटे का ही उल्लेख किया गया था। बेटे के जन्म की खबर सुनकर परिवार में खुशी का माहौल था। हालांकि, अगली सुबह जब प्रसूता को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया और नवजात के कपड़े बदले गए, तो परिजनों को पता चला कि वह एक बच्ची है। यह जानकारी मिलते ही परिवार ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सोनू गर्ग का आरोप है कि इस मामले में अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। साथ ही रिकॉर्ड में भी कथित तौर पर कांट-छांट की गई है। इसके बाद उन्होंने देहात थाने में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया- मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को DNA टेस्ट कराने की रिपोर्ट दी जायेगी। उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर खाना खाया:संजय सिंह बोले- भोजन बहुत स्वादिष्ट था, पीलीभीत मेरा परिवार है
    Next Article
    बाइकर्स गैंग ने यूनिवर्सिटी जाती छात्रा का मोबाइल छीना:काफी दूर तक पीछे दौड़ी छात्रा, नौचंदी थाना क्षेत्र के आवास विकास चौराहे की वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment