Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइकर्स गैंग ने यूनिवर्सिटी जाती छात्रा का मोबाइल छीना:काफी दूर तक पीछे दौड़ी छात्रा, नौचंदी थाना क्षेत्र के आवास विकास चौराहे की वारदात

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मंगलवार को बाइकर्स गैंग ने कॉलेज जा रही छात्रा का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। छात्र काफी दूर तक दौड़ी लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस छानबीन में जुटी है। जिस जगह यह घटना घटी पुलिस को वहां कोई चालू कैमरा नहीं मिला है। कई घंटे तक पुलिस ने वारदात को छिपाये रखा। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर नौचंदी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा सीसीएसयू केंपस से कोर्स कर रही है। मंगलवार को यह छात्रा घर से कॉलेज जाने के लिए निकली। आवास एवं विकास परिषद कार्यालय से आगे निकलते ही छात्रा का फोन बज गया। जैसे ही छात्रा ने फोन निकाल कर कान पर लगाया। अचानक पीछे से आए बाइक पर सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया। गढ़ रोड की तरफ भागे बदमाश कान पर लगे मोबाइल पर झपट्टा लगते ही छात्रा हक्की-बाकी रह गई। वह गिरती गिरती भी बची। अचानक वह चिल्लाई और बाइक सवार बदमाशों के पीछे की भागी। 10 सेकंड में बदमाश आंख से ओझल हो गए। छात्रा ने अपने परिजनों को सूचना दी। मोबाइल छीनन के बाद बदमा गढ़ रोड की तरफ भाग गए। छात्रों को लेकर थाने पहुंचे परिजन छात्रा से मोबाइल लूट की जानकारी मिलते ही उसके एक वकील रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। वह छात्रा को लेकर सीधे नौचंदी थाने आगे। यहां चौकी इंचार्ज को उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया। तहरीर लिखवाने के बाद चौकी इंचार्ज छात्र को लेकर घटनास्थल पर आ गए। घटनास्थल के आसपास खराब पड़े कैमरे चौकी इंचार्ज छात्रा को साथ लेकर सीसीटीवी कैमरे तलाशने लगे। चौकी इंचार्ज ने 5 से 6 कैमरे चिन्हित किए लेकिन आधे से ज्यादा खराब थे। जो चल भी रहे थे उनमें वारदात स्थल कैद नहीं हो रहा था। करीब 2 घंटे तक पुलिस मामले को छुपाए रही। चौकी इंचार्ज ने भी छात्रा को मीडिया के सामने नहीं जाने दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में अस्पताल में नवजात बदलने का आरोप:बेटे की जगह बच्ची मिलने पर परिजनों का हंगामा, पुलिस से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    विपक्षियों को फंसाने के लिए खुद ही मारी गोली:अलीगढ़ के हरदुआगंज में विरोधियों को जेल भेजने के लिए रची थी साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment