Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अमिताभ बच्चन का बड़ा निवेश:35 करोड़ में खरीदी 2.67 एकड़ जमीन, सरयू किनारे लक्ज़री प्रोजेक्ट के पास प्लॉट

    13 hours ago

    1

    0

    महानायक अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में एक और बड़ा निवेश किया है। उन्होंने द हाउस का अभिनंदन लोढ़ा से करीब 35 करोड़ रुपए में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। यह जमीन सरयू नदी के तट के पास कंपनी की 75 एकड़ में विकसित हो रही लक्ज़री भूमि परियोजना ‘द सरयू’ के नजदीक स्थित है। कंपनी के मुताबिक, इस डील की प्रक्रिया बेबी कॉप लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव के माध्यम से पूरी हुई। इससे पहले जनवरी 2024 में अमिताभ बच्चन अभिनंदन लोढ़ा की अयोध्या परियोजना ‘द सरयू’ के पहले नागरिक (फर्स्ट सिटिजन) भी बने थे। अयोध्या में बच्चन का तीसरा निवेश बताया जा रहा है कि यह अयोध्या में अमिताभ बच्चन का तीसरा निवेश है। इससे पहले भी वह अभिनंदन लोढ़ा की परियोजनाओं में निवेश कर चुके हैं। इसे अयोध्या के तेजी से उभरते रियल एस्टेट और निवेश बाजार पर उनके भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। तेजी से बढ़ रहा अयोध्या का आकर्षण सरकारी आंकड़ों के अनुसार मंदिर निर्माण से पहले अयोध्या में हर साल लगभग 5.75 करोड़ श्रद्धालु आते थे। वहीं जनवरी से जून 2025 के बीच यह संख्या 23 करोड़ तक पहुंच गई। अनुमान है कि 2025 के अंत तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आ सकते हैं। 85 हजार करोड़ से ज्यादा का इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश पिछले कुछ वर्षों में अयोध्या में सड़कों, रेलवे, एयरपोर्ट और शहरी विकास परियोजनाओं पर 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है। इसी कारण अयोध्या अब आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट निवेश के बड़े केंद्र के रूप में भी उभर रही है। कंपनी चेयरमैन बोले-अयोध्या में जमीन ‘विरासत’ अभिनंदन लोढ़ा के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अयोध्या में भूमि केवल संपत्ति नहीं बल्कि पीढ़ियों तक सुरक्षित रहने वाली विरासत है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ती कनेक्टिविटी के कारण यहां दीर्घकालिक निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में एचपीडीए ने अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की:बिना नक्शा स्वीकृत कराए किए निर्माण डेयरी और सीएनजी पंप सीज
    Next Article
    कानपुर देहात में होली पर 8 करोड़ की शराब बिकी:ड्राई डे के कारण लोगों ने पहले ही स्टॉक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment