Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में कारोबारी विनोद पाल हत्याकांड का खुलासा, नौकर गिरफ्तार:गोदाम में गला रेतकर की थी हत्या, आरोपी बोला- कुकर्म से था परेशान

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में 42 साल के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी की हत्या उसके गोदाम में काम करने वाले नौकर ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह करीब 20–22 दिन से काम कर रहा था और इस दौरान वह काफी परेशान हो गया था। इसी कारण उसने दो दिन पहले ही किचन से एक चाकू ले लिया था। इसके बाद रोज की तरह मालिक ने उसे गोदाम पर बुलाया। वह उस दिन चाकू लेकर गोदाम पहुंचा। रात के समय उसने मालिक के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने कारोबारी विनोद पाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में उसके ही नौकर रितिक (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि विनोद पाल (42) संस्कार कॉलोनी में रहते थे और बछलोता रोड पर “अभय इलेक्ट्रॉनिक्स” के नाम से उनका गोदाम था। आरोपी रितिक ने बताया कि वह करीब 20 दिन से वहां काम कर रहा था। उसका आरोप है कि शाम को मालिक पहले उसे शराब पिलाता था और फिर उसके साथ कुकर्म करता था। इसी बात से वह काफी परेशान हो गया था। शराब पिलाकर कुकर्म करके कोशिश पर हत्या आरोपी के अनुसार गुरुवार को भी विनोद पाल ने उसे गोदाम पर बुलाया। उस दिन वह घर से चाकू लेकर आया था। गोदाम पहुंचने पर उसे शराब पिलाई गई और फिर कुकर्म करने की कोशिश की गई। जब उसने इसका विरोध किया और बात नहीं मानी गई, तो उसने चाकू से हमला कर विनोद पाल की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। सुबह देर तक विनोद पाल के न उठने पर परिजन गोदाम पहुंचे। वहां देखा कि गोदाम के अंदर ही उनका गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन के अंदर गिरफ्तार कर खुलासा किया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक केजी सिंह के निर्देश पर बाबूगढ़ थाना पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। जांच और साक्ष्यों के आधार पर टीम ने आरोपी रितिक निवासी गांव छपकौली को गिरफ्तार कर लिया। एक साल पहले खोली थी दुकान मृतक विनोद पाल अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। विनोद एक साल पहले अभय इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान खोली थी। दुकान और गोदाम पर दो अन्य नौकर भी काम करते थे। पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रितिक ने हत्या की घटना स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल फोन, आरोपी के जले हुए खून से सने कपड़े और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। …………. सिलेंडर के लिए बुजुर्ग फूट-फूटकर रोए, VIDEO: बोले- दिल का मरीज हूं, 3 दिन से चक्कर काट रहे यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। कानपुर, गोरखपुर और कुशीनगर समेत कई जिलों में एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रहीं। सिद्धार्थनगर में लोग रात से ही सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर बैठ गए। कानपुर में गैस एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा हुआ। यहां सिलेंडर के लिए लाइन में लगी एक युवती ने एजेंसी कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया। सिलेंडर के लिए लाइन में लगे 73 साल के बुजुर्ग विष्णु कुमार मिश्रा फफक कर रोने लगे। सिर पकड़कर बोले- मैं सुबह 6 बजे से लाइन में लगा हूं। दिल का मरीज हूं। एक बेटी है, जो बाहर काम करने के लिए चली जाती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में मां की कुल्हाड़ी से की थी हत्या:बेटे ने पड़ोसियों को फंसाने की रची साजिश
    Next Article
    अयोध्या में पशु आरोग्य मेले का आयोजन:8 हजार से अधिक पशुओं का उपचार, वैज्ञानिकों ने दी अहम जानकारी, विधायक ने किया संबोधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment