Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मां की कुल्हाड़ी से की थी हत्या:बेटे ने पड़ोसियों को फंसाने की रची साजिश

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के भूडगढ़ी गांव में मां की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और बाद में पड़ोसियों पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की। पुलिस की जांच में सच सामने आने के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर में मिला था महिला का शव मौरतलब है कि 10 मार्च को को मसूरी के भूडगढ़ी गांव में लीला का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मामला मारपीट से जुड़ा बताया गया था। पति ने पड़ोसियों पर लगाया आरोप महिला के पति खड़कू ने पुलिस को बताया था कि गांव के डब्बू और उसके भाई जसवीर उर्फ छंग्गा का उनके बेटे से उधार के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। खड़कू ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में उनकी पत्नी लीला की मौत हो गई। इस बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पड़ोसियों की भूमिका नहीं मिली संदिग्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए मसूरी पुलिस ने साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान पड़ोसियों की भूमिका संदिग्ध नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा और बढ़ाया। बेटे ने ही की मां की हत्या गहन जांच और पूछताछ के बाद पुलिस के सामने चौंकाने वाला सच आया। पता चला कि लीला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके बेटे अनिल ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शराब के नशे में हुआ विवाद पुलिस पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह शराब के नशे में मजदूरी के पैसे मांगने के लिए पड़ोसी के घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी मां ने उसे रोकने की कोशिश की और उसे डांटा। जब मां ने उससे कुल्हाड़ी छीनने का प्रयास किया तो गुस्से में आकर अनिल ने उसी कुल्हाड़ी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद उसने पास पड़े पत्थर से भी हमला किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद पड़ोसियों को फंसाने की साजिश वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पड़ोसी डब्बू और जसवीर पर झूठा आरोप लगा दिया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और पत्थर बरामद कर लिए हैं। मसूरी पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में डीएम ने एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की:होम डिलीवरी के जरिए गैस आपूर्ती करने के दिए निर्देश
    Next Article
    हापुड़ में कारोबारी विनोद पाल हत्याकांड का खुलासा, नौकर गिरफ्तार:गोदाम में गला रेतकर की थी हत्या, आरोपी बोला- कुकर्म से था परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment