Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में LPG सिलेंडर कालाबाजारी का खुलासा, एजेंसी सील:OTP भेजी, डिलीवरी नहीं; 1500-2000 में बेचे जा रहे थे

    12 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के ग्राम टियाला में रसोई गैस की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। प्रशासन ने टियाला स्थित महेंद्र भारत गैस एजेंसी को सील कर दिया है। आरोप है कि एजेंसी संचालक और डिलीवरी बॉय मिलकर सिलेंडर को 1500 से 2000 रुपये में ब्लैक में बेच रहे थे। भारत गैस एजेंसी सील पूर्ति विभाग को शिकायतें मिली थीं कि एजेंसी पर प्रतिदिन 360 सिलेंडरों की आपूर्ति होती है, लेकिन औसतन केवल 200 सिलेंडर ही वितरित किए जाते हैं। उपभोक्ता लगातार सिलेंडर न मिलने की शिकायत कर रहे थे। जांच के दौरान गोदाम में मात्र 28 सिलेंडर पाए गए, जबकि उसी सुबह एक बड़ी खेप पहुंची थी। फर्जी डिलीवरी ओटीपी से धोखाधड़ी गुरुवार सुबह जब उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी, तो पुलिस और पूर्ति विभाग ने 360 सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी को रोककर मौके पर ही वितरण शुरू करवाया। जांच में यह भी सामने आया कि 50 से अधिक उपभोक्ताओं को पिछले दो-तीन दिनों में सिलेंडर दिए जाने का रिकॉर्ड दिखाया गया था। उनके मोबाइल पर फर्जी डिलीवरी ओटीपी भेजे गए, लेकिन उन्हें वास्तव में सिलेंडर नहीं मिले थे। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें न तो सिलेंडर मिला और न ही उनकी बुकिंग हो पा रही थी। एजेंसी का लाइसेंस रद्द एजेंसी मैनेजर से पूछताछ जारी है। प्रशासन ने एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने के लिए भारत गैस कंपनी को एक ई-मेल भेजा है। कंपनी की एक जांच टीम शुक्रवार को हापुड़ पहुंचकर सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण करेगी। इससे पहले बुधवार रात असौड़ा में 40 सिलेंडर छिपाकर रखे हुए पकड़े गए थे। जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की जा रही है। प्रशासन ने जिले में कालाबाजारी रोकने के लिए अपनी चौकसी बढ़ा दी है। 360 सिलेंडरों में मिली गड़बड़ी जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान ने बताया, "गैस सिलेंडर के वितरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। एजेंसी द्वारा फर्जी डिलीवरी ओटीपी जेनरेट करके सिलेंडर की आपूर्ति दिखा दी गई। प्रारंभिक जांच में 360 सिलेंडरों की एक गाड़ी में गड़बड़ी पाई गई है। एजेंसी को सील कर दिया गया है और रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 20 नए आलू कोल्ड स्टोरेज बिना लाइसेंस संचालित:जिला उद्यान अधिकारी ने चेताया कार्रवाई का खतरा, 2023 में चैंबर गिरने से 11 लोगों की मौत हुई थी
    Next Article
    रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सपा का प्रदर्शन:अमेठी में नेता ने चूल्हे पर खाना बनाकर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment