Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैप्पी होली कहने के विवाद में युवक की हत्या:लखनऊ में भाई-बहन ने चाकू से पेट में ताबड़तोड़ वार किए, पिता को बचाने आया था

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हैप्पी होली कहने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी भाई-बहन ने उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना 4 मार्च, बुधवार शाम करीब 5 बजे दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव की है। मृतक की पहचान सूरज गौतम (22) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी भाई-बहन को हिरासत में लेकर जाने लगी तो लोगों ने उन्हें पीटने की कोशिश की। थाने का घेराव करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। देखिए 5 तस्वीरें… अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… मृतक के पिता राजेंद्र गौतम ने बताया- मैं बुधवार शाम करीब 5 बजे मोहल्ले के निशु के साथ घर के सामने खड़ा था। इस दौरान निशु ने वहां से गुजर रहे गांव के मोहित तिवारी को हैप्पी होली बोल दिया। बाइक सवार मोहित ने इसका विरोध किया। जिस पर हम लोगों ने उससे माफी मांगी। बावजूद इसके उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मेरे बेटे सूरज और शिवा बीच-बचाव करने आए। शोर-शराबा सुनकर मोहित की मां रंजना और गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। मोहित मेरे बेटे सूरज को किनारे ले गया। वहां अपनी बहन रंजना को आवाज देकर बुलाया। रंजना कुर्ते में चाकू छिपाकर आई। उसने सूरज के पेट में चाकू से 3 वार किया। फिर मोहित ने उससे चाकू लेकर सूरज पर कई वार किए। पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को पकड़ा मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मोहित तिवारी और उसकी बहन शिवानी को हिरासत में ले लिया। उन्हें लेकर थाने जाने लगी। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें पीटने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें बचाया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस के तीखी नोकझोंक हुई। गुस्साए लोगों ने थाना घेरा वारदात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। गुस्साए लोग दुबग्गा थाना पहुंच गए। थाने का घेराव करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। थाने के सामने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को बताया कि मोहित, उसकी मां रंजना और बहन शिवानी तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि मोहित, उसकी मां और बहन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हैप्पी होली बोलने पर मारपीट हुई गांव के साजन कुमार ने बताया- मेरे हाथों में सूरज ने दम तोड़ा है। उसके पिता के दोस्त निशु ने मोहित को हैप्पी होली बोला था। इस पर उसने सूरज के पिता के साथ गाली-गलौज की। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मोहित का परिवार गांव में किसी से नहीं रखता था संबंध ग्रामीणों ने बताया कि 30 वर्षीय मोहित सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। उसकी बहन शिवानी घर में ही रहती है। उनका परिवार गांव में किसी से संबंध नहीं रखता था। उनके घर के बाहर यदि बच्चे भी खेलते-खेलते पहुंच जाते थे तो उन्हें भी मारकर भगा देते थे। मोहित को सरकारी नौकरी होने का काफी घमंड था। वह किसी से बातचीत नहीं करता था। ---------------- यह खबर भी पढ़िए… शिया धर्म गुरु के बेटे-बहन और भतीजे ईरान में फंसे:लखनऊ के सवा लाख लोग खाड़ी देशों में, फोन पर सुनाई देती है धमाकों की आवाज लखनऊ में शिया समुदाय के सबसे बड़े धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद का बेटा, बहन और परिवार के दूसरे सदस्य ईरान में फंसे हैं। शहर के सवा लाख से ज्यादा अन्य लोग भी ईरान, ओमान, बहरीन, मस्कट, रियाद, दुबई, रसअलखेमा और शारजाह जैसे खाड़ी देशों में फंसे हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    जल्द शादी करेंगे UP के दो सुपरहिट IPS:केशव की वापसी पर उड़ी अफवाह, अलंकार की आग से भाजपाई दूर
    Next Article
    सुल्तानपुर में एनस्थीसिया ओवरडोज से मरीज की मौत:पथरी का ऑपरेशन कराने गया था, भांजा बोला- इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment