Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी:दिल्ली की युवती की मौत, पार्किंग में खड़ी कारों से भिड़ी

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में दिल्ली लखनऊ पर रविवार एक सड़क हादसे में दिल्ली की एक युवती की मौके पर मौत हो गई। यह घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला के पास नए बाईपास पर स्थित एक ढाबे के समीप हुई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और कई बार पलटते हुए ढाबे पर खड़ी गाड़ियों से जा भिड़ी। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के द्वारका सेक्टर-06 निवासी निधि कमाल (37) अपनी कार से अल्मोड़ा जा रही थीं। बाबूगढ़ क्षेत्र में सूर्य शिवा ढाबे के पास उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का टायर फटने के कारण यह सीधे डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार कई बार पलटते हुए ढाबे की पार्किंग में खड़ी दो अन्य कारों से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवती वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गई। इस हादसे में ढाबे पर मौजूद कई लोग बाल-बाल बचे। गुजरात के राजकोट से आए कुछ श्रद्धालु नैनीताल के कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे और ढाबे पर रुके थे। वे अपनी गाड़ियों की ओर कुछ सेकंड पहले ही बढ़े थे, जिससे वे हादसे की चपेट में आने से बच गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कार के अनियंत्रित होकर पलटने और अन्य वाहनों से टकराने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ओमकार गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार का टायर फटना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    60 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय:बाराबंकी में पुलिस व स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला
    Next Article
    हरदोई में युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारी:पत्नी से हुआ था विवाद, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, 1 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment