Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में गंगा क्षेत्र का होगा विकास:युवाओं को रोजगार, व्यापारियों को आसानी से मिलेगी ऋण सुविधा

    11 hours ago

    1

    0

    हापुड़। यूपी बजट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। युवाओं ने रोजगार सृजन और स्वरोजगार योजनाओं को सकारात्मक बताया, जबकि छोटे व्यापारियों ने आसान ऋण सुविधाओं का स्वागत किया। हालांकि, कुछ लोगों ने महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर कम राहत मिलने की बात भी कही। गंगा किनारे पर्यटन बढ़ेगा नमामि गंगे के बजट में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे हापुड़ में गंगा नदी की सफाई और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इससे क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यटन और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कुल मिलाकर, बजट को विकासोन्मुख लेकिन आंशिक राहत वाला बताया जा रहा है। व्यापारी करन भसीन ने बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आसान ऋण, सब्सिडी और नई योजनाओं से छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और व्यापार को नई गति मिलेगी। स्थानीय व्यापारी दीपक ने बजट को विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि इसमें व्यापार और छोटे कारोबारियों के लिए कई लाभकारी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आसान ऋण और नई योजनाओं से बाजार को मजबूती मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। स्थानीय निवासी यासीन ने बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता और मध्यम वर्ग को महंगाई से राहत देने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं दिखे। उनकी अपेक्षा थी कि रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च कम करने के लिए कुछ किया जाएगा, लेकिन बजट इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। भाजपा नेता पवन त्यागी ने बजट को शिक्षा, गंगा सफाई और पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार बढ़ेगा और हापुड़ सहित आसपास के इलाकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जामा मस्जिद के सदर और ट्रस्ट अध्यक्ष में विवाद:'किराए को रिश्तेदारों के साथ बांटते हैं जफर अली', 'घर में घुसकर चंदा वसूलते हैं काशिफ'
    Next Article
    यूपी का 9.12 लाख करोड़ का बजट,भौंरट बांध-परियोजना होगी पूरी:ललितपुर में सिंचाई को रफ्तार, किसानों को मिलेगा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment